वर्ल्ड कप 2023: न्यूजीलैंड टीम की नई जर्सी है कमाल, आप भी देखकर रह जाएंगे दंग - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप 2023: न्यूजीलैंड टीम की नई जर्सी है कमाल, आप भी देखकर रह जाएंगे दंग

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का अपना पहला मुकाबला न्यूज़ीलैंड 5 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा।

Newzealand Team (Pic Source-Twitter)
Newzealand Team (Pic Source-Twitter)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है और इस शानदार टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत कर रहा है। इसी के साथ न्यूजीलैंड टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी नई जर्सी का अनावरण किया।

न्यूजीलैंड टीम आगामी टूर्नामेंट के लिए काले रंग की जर्सी पहने हुए नजर आएगी और इस टी-शर्ट के नीचे की तरफ Stripes भी बने हुए है। बता दें, यह जर्सी काफी शानदार लग रही है और न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इस जर्सी का अनावरण अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर किया।

वनडे वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम को इंग्लैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला टाई में समाप्त हुआ था जिसके बाद सुपर ओवर भी रखा गया था। सुपर ओवर में भी दोनों टीमों ने समान रन बनाए थे लेकिन बाउंड्री इंग्लैंड ने ज्यादा लगाई थी और इसी वजह से उन्हें जीता माना गया था।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का अपना पहला मुकाबला न्यूज़ीलैंड 5 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा

बता दें, आगामी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड टीम अच्छा प्रदर्शन करने को देखेगी। उनको वनडे वर्ल्ड कप 2023 का अपना पहला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट को जीत के साथ शुरू करना चाहेगी।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए न्यूजीलैंड टीम ने अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। टीम में अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन और शानदार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की वापसी हुई है। कई शानदार खिलाड़ियों को उन्होंने अपनी टीम में शामिल किया है। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने हाल ही में आपस में इंग्लैंड में चार मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली थी जिसमें मेजबान ने इस सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया था। न्यूजीलैंड टीम को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता क्योंकि महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में वो हमेशा काफी अच्छा प्रदर्शन करती है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?