इंग्लिश खिलाड़ियों की किस्मत चमकी, ECB ने दिया सभी को यह शानदार गिफ्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लिश खिलाड़ियों की किस्मत चमकी, ECB ने दिया सभी को यह शानदार गिफ्ट

इस सूची में कुल 20 क्रिकेटर्स है जिसमें बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक और मार्क वुड जैसे शानदार खिलाड़ियों को 3 साल का आकर्षक पैकेज मिला है।

England and Wales Cricket Board (Image Source: ECB)
England and Wales Cricket Board (Image Source: ECB)

इंग्लैंड क्रिकेट की प्रतिभा को फ्रेंचाइजी लीग के लालच से बचाने के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ी घोषणा की है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 3 साल के अनुबंध की घोषणा की है जो पारंपरिक 1 साल के केंद्रीय अनुबंध से अलग है। उन्होंने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि दुनियाभर के कई टी-20 टूर्नामेंट से आईपीएल की टीमें जुड़ रही है और सभी फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को बड़ी रकम दे रही है।

कुल 26 अनुबंधों को बढ़ाया गया है जो पिछले अक्टूबर में दिए गए 18 फूल और 6 वृद्धिशील (Incremental) अनुबंधों से और भी ज्यादा है। इस सूची में कुल 20 क्रिकेटर्स है जिसमें बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक और मार्क वुड जैसे शानदार खिलाड़ियों को 3 साल का आकर्षक पैकेज मिला है। वहीं जॉनी बेयरस्टो को 2 साल के अनुबंध में शामिल किया जा सकता है।

कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में ज्यादा खेलते हुए नजर नहीं आते हैं और उनको एक साल के अनुबंध में शामिल किया गया है। इनमें से जेम्स एंडरसन और जैक लीच इस लिस्ट में शामिल है। युवा तेज गेंदबाज जोश टंग और गस एटकिंसन को मल्टी ईयर अनुबंध में शामिल किया जा सकता है। इन दोनों ने इस गर्मी में इंग्लैंड की ओर से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।

यह अनुबंध नहीं बोनस है: बेन डकेट

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस जोफ्रा आर्चर को अपनी टीम में बने रहने के लिए काफी इच्छुक नजर आ रही है। यही वजह है कि जब जोफ्रा आर्चर चोटिल थे तब भी उन्होंने इंग्लिश तेज गेंदबाज का साथ नहीं छोड़ा। इंग्लिश सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने भी अनुबंध को लेकर अपना पक्ष रखा है। उनके मुताबिक यह अनुबंध से ज्यादा उन सबके लिए बोनस है।

बेन डकेट ने कहा कि, ‘इंग्लैंड ने खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए यह शानदार कदम उठाया है। वो खुद यही चाहते हैं कि खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम की ओर से ज्यादा से ज्यादा मुकाबले खेले। मेरे लिए यह हमेशा सम्मान की बात रही है कि मैदान पर उतरकर अपनी टीम के लिए मैच खेला जाए। यह सिर्फ अनुबंध नहीं यह हम सबके लिए बोनस है।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?