Cricket Buzz: जाने 25 सितंबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 25 सितंबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

भारतीय महिला टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर क्रिकेट जगत से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं मिली।

social media trends
social media trends

एशियन गेम्स 2023 में क्रिकेट इवेंट के फाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 19 रनों से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। भारत के लिए तितास साधु ने तीन विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत द्वारा दिए गए 117 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 8 विकेट होकर 97 रन ही बना पाई।

भारतीय महिला टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर क्रिकेट जगत से उन्हें ढेरों शुभकामना संदेश प्राप्त हुए। बीसीसीआई सचिव जय शाह से लेकर भारतीय पुरुष क्रिकेटर्स ने सोशल मीडिया के जरिए महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी।

इसके अलावा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने और नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने के लिए सचिन तेंदुलकर ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम को बधाई! खिलाड़ी रुद्राक्ष, दिव्यांश और ऐश्वर्या ने इस अभूतपूर्व उपलब्धि को हासिल किया। 

वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने राघव चढ्ढा और परिणीति चोपड़ा को शादी के लिए बधाई दी। इसके अलावा पूर्व दिग्गज क्रिकेटर इयान बिशप ने गुयाना वॉरियर्स को पहली बार कैरेबियन प्रीमियर लीग का खिताब जीतने पर शुभकामनाएं दीं।

 

https://twitter.com/KP24/status/1706187808187072956

 

 

 

 

close whatsapp