जब फीस भरने के लिए हारिस रऊफ को बाजार में जाकर बेचने पड़े थे Snacks, खुद तेज गेंदबाज ने किया बड़ा खुलासा
वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है और हारिस रऊफ पाकिस्तान टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है।
अद्यतन - Oct 2, 2023 1:51 pm

पाकिस्तान टीम के शानदार तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने बहुत ही कम समय में अपना काफी नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बना लिया है। सिर्फ पाकिस्तान क्रिकेटर्स ही नहीं बल्कि क्रिकेट जगत के कई लोग उनकी गेंदबाजी की जमकर प्रशंसा करते हैं। उनके पास गति भी है और वेरिएशन भी।
वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है और हारिस रऊफ पाकिस्तान टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है। वो कई बल्लेबाजों को अपने गति से काफी परेशान कर सकते हैं। हालांकि हारिस रऊफ ने उस समय को याद किया जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया था और उनको कॉलेज की फीस भरने के लिए हर रविवार को बाजार में जाकर काम करना पड़ता था। उनके परिवार वालों के पास कॉलेज की फीस देने के लिए ज्यादा पैसे नहीं थे।
हालांकि बाद में उन्होंने टेप गेंद क्रिकेट खेलना शुरू किया और उसके बाद वो हर महीने 2-2.5 लाख रुपए कमाने लगे। इसके बाद चीज़े हारिस रऊफ के लिए काफी अच्छी हो गई और वो अपने घर वालों की भी पैसों से मदद करने लगे।
मुझे बाजार जाकर Snacks बेचना पड़ता था: हारिस रऊफ
ESPNक्रिकइंफो की डॉक्यूमेंट्री ‘द इंक्रेडिबल राइज ऑफ़ हारिस रऊफ’ में तेज गेंदबाज ने कहा कि, ‘Matriculation के बाद मुझे हर रविवार को मार्केट में जाकर Snacks (Nimco) बेचना पड़ता था ताकि मैं अपनी कॉलेज की फीस भर सकूं। बाकी हफ्ते में मैं स्कूल जाता था। जब मैं यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया तो मेरे पिता ज्यादा पैसे नहीं कमाते थे और उनके लिए फीस भरना बहुत ही मुश्किल था। हालांकि टेप गेंद क्रिकेट से मैं अपनी फीस आराम से दे दिया करता था।
दरअसल, पाकिस्तान में जो भी बच्चे प्रोफेशनल टेप गेंद क्रिकेट खेलते हैं उनके लिए महीने में 2 से 2.5 लाख रुपए कमाना काफी आसान होता है। मैं इसको खेल कर पैसे कमाता था और अपनी मां को सब कुछ दे दिया करता था लेकिन मैंने यह बात उनसे कही थी कि पिता को इसके बारे में बिल्कुल भी पता नहीं लगना चाहिए।’