अक्टूबर 5- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें
अद्यतन - Oct 5, 2023 4:01 pm

1. SKY दिलाएंगे टीम इंडिया को वर्ल्ड कप’- पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू हो गया है और इस बार भारत को ट्राॅफी जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। तो वहीं वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल सूर्यकुमार यादव को लेकर पूर्व वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी ने कहा है कि वह इस बार भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
2. डिफेंडिंग चैंपियन का टैग दिए जाने पर जोस बटलर का बड़ा बयान
इंग्लैंड अपने वनडे वर्ल्ड कप खिताब को डिफेंड करने की शुरुआत गुरुवार, 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगा। इयोन मोर्गन की कप्तानी में इंग्लैंड ने पहली बार 50 ओवर का वर्ल्ड कप जीता था। अब चार साल बाद, जोस बटलर वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का नेतृत्व करेंगे और उनकी कप्तानी में इंग्लैंड खिताब जीतने की कोशिश करेगी। (पढ़ें पूरी खबर)
3. World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले विराट कोहली ने की खास प्रैक्टिस
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ब्रेक के बाद मैदान पर लौट आए हैं और आगामी रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के वर्ल्ड कप के पहले मैच की तैयारी कर रहे हैं। विराट कोहली, जो क्रिकेट में अपनी डेडिकेशन के लिए जाने जाते हैं उन्होंने टूर्नामेंट से पहले भारत के पहले अभ्यास सत्र के दौरान नेट सत्र में जमकर पसीना बहाया। (पढ़ें पूरी खबर)
4. World Cup 2023: पूरे वनडे वर्ल्ड कप के दौरान फैंस इस बात का फायदा उठा सकेंगे
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस वर्ल्ड कप 2023 को यादगार बनाने का हर संभव प्रयास कर रहा है, और अब टूर्नामेंट के आगाज के पहले ही दिन बोर्ड ने फैंस को एक सौगात दी है। (पढ़ें पूरी खबर)
5. वर्ल्ड कप 2023 शुरू होते ही सिक्सर किंग ने खोला यादों का पिटारा
वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत आज यानी 5 अक्टूबर से भारत में हो चुकी है। तमाम क्रिकेट फैंस इस शानदार टूर्नामेंट का काफी समय से इंतजार कर रहे थे। इस समय वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। हालांकि, जैसे ही वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत हुई वैसे ही भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। (पढ़ें पूरी खबर)
6. World Cup 2023: खाली नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ वनडे वर्ल्ड कप का आगाज, फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
वर्ल्ड कप 2023 का आगाज आज 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत के साथ हो चुका है। इस वनडे वर्ल्ड कप 2023 को अब तक का सबसे भव्य वर्ल्ड कप बनाने की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हर संभव तैयारी की है। लेकिन 2023 वर्ल्ड कप के पहले इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच के दौरान जो दृश्य सामने आ रहे हैं, वह थोड़े निराशाजनक है। (पढ़ें पूरी खबर)
7. रोहित शर्मा हुए Babar Azam से परेशान, इवेंट में पाक कप्तान घूमता रहा हिटमैन के आगे-पीछे
वर्ल्ड कप 2023 के लिए जब से Babar Azam की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम भारत आई है, तब से ये टीम लगातार सुर्खियां बटोर रही है। कभी टीम के स्पेशल अभ्यास के वीडियो सामने आते हैं, तो कभी ये टीम हैदराबाद के खाने का स्वाद लेने निकल जा रही है। इस बीच PCB ने कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें पाक कप्तान टीम इंडिया के कप्तान का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
8. अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए उत्साहित हैं टीम इंडिया के ये खिलाड़ी
टीम इंडिया के लिए इस बार का वनडे वर्ल्ड कप काफी खास है, जिसका कारण है इस मेगा टूर्नामेंट का भारत में होना। वहीं कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं टीम इंडिया के, जिनके करियर का ये पहला वनडे वर्ल्ड कप होगा। इसी को लेकर ये सभी खिलाड़ी काफी ज्यादा ही उत्साहित नजर आ रहे हैं और इसका वीडियो खुद BCCI ने शेयर किया है। (पढ़ें पूरी खबर)