Asian Games 2023: टीम इंडिया के प्लेयर्स ने एक बार फिर जीता सभी का दिल, Local Volunteers के साथ खेला क्रिकेट
एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत।
अद्यतन - Oct 5, 2023 4:25 pm

जहां एक तरफ टीम इंडिया इन दिनों वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही हैं वहीं भारत की B टीम चीन में एशियन गेम्स में हिस्सा ले रही है। एशियन गेम्स के लिए एक दूसरी टीम को तैयार किया गया था जिसकी अगुवाई ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम पहले ही सेमीफइनल में पहुंच चुकी है और अब टीम की नजरें सीधे गोल्ड मेडल जीतने पर है।
इसी बीच सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम के सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टीम इंडिया के खिलाड़ी #AsianGames सेमीफ़ाइनल से पहले #TeamIndia के प्लेयर्स ने चीन में local volunteers के साथ एक क्रिकेट मैच खेला। इस वीडियो में अर्शदीप सिंह के साथ टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं।
यहां देखिए वीडियो
सेमीफाइनल में बांग्लादेश का सामान करेगी टीम इंडिया
अब सभी के मन में यही सवाल है कि, एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत किस टीम से होगी? सबसे पहले सेमीफाइनल में पहुंचने वाली रुतुराज गायकवाड़ की टीम सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी। बांग्लादेश की टीम सैफ हसन की कप्तानी में एशियन गेम्स में खेल रही है। अफीफ हुसैन बांग्लादेश टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। उनके पास 30 वनडे और 64 टी-20 इंटरनेशनल मैचों का अनुभव है।
भारत और पाकिस्तान की टीमें हो सकती हैं फाइनल में आमने-सामने
लेकिन फैंस को एशियन गेम्स के फाइनल में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देखने को मिल सकता है। टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टक्कर अफगानिस्तान से होगी। हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ पाकिस्तान की बल्लेबाजी फेल रही थी लेकिन गेंदबाजों ने टीम को वहां आसान जीत दिलाई। एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान ने एक अनुभवी टीम का ऐलान किया है। टीम में विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद के साथ ही गुलबादीन नैब हैं।
एशियन गेम्स में क्रिकेट का सेमीफाइनल शेड्यूल (समय IST)
पहला सेमीफाइनल- भारत vs बांग्लादेश (6 अक्टूबर 6.30 AM से)
दूसरा सेमीफाइनल- पाकिस्तान vs अफगानिस्तान (6 अक्टूबर 11.30 AM से)
यह भी पढ़ें: World Cup 2023: हैरी ब्रूक और मोईन अली न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी पारी खेलने में रहे नाकाम