ENG vs NZ CWC 2023: वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में कीवी गेंदबाज Matt Henry ने किया शानदार प्रदर्शन, झटके 3 विकेट
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 283 रनों का टारगेट रखा है।
अद्यतन - Oct 5, 2023 8:48 pm

Cricket World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है और पहला मैच गत चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच, आज 5 अक्टूबर को खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और इंग्लिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए, न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 283 रनों का लक्ष्य रखा है।
दूसरी ओर, डिफेंडिंग चैंपियन को इतने कम टारगेट पर रोकने पर न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी (Matt Henry) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बता दें कि हेनरी ने सबसे पहले इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज डेविड मलान (14) को आउट किया तो इसके बाद जोस बटलर (43) और सैम करन (14) जैसे बड़े खिलाड़ियों के भी विकेट अपने नाम किए।
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, वर्ल्ड कप 2023 मैच-1, पहली पारी का हाल:
बता दें कि मैच में न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 282 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक 77 रनों की पारी जो रूट ने खेली, तो जाॅनी बेयरस्टो ने 33, हैरी ब्रूक ने 25, जोस बटलर ने 43 और लियम लिविंगस्टोन ने 20 रनों का योगदान दिया।
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की गेंदबाजी के बारे में बात करें तो सबसे ज्यादा 3 विकेट मैट हेनरी ने लिए, तो मिचेल सेंटनर व ग्लेन फिलिप्स को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट व रचिन रविंद्र को 1-1 विकेट मिला।
खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इंग्लैंड से मिले 283 रनों के टारगेट को हासिल कर पाती है या नहीं?
ये भी पढ़ें- ‘हम आर्थिक रूप से उतने मजबूत नहीं थे’- क्रिकेट के शुरूआती दिनों को लेकर बोले Rohit Sharma