अक्टूबर 6- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें
अद्यतन - Oct 6, 2023 3:32 pm

1. ODI World Cup 2023: सचिन तेंदुलकर ने सेमीफाइनल टीमों को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी
भारत की मेजबानी में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 शुरू हो चुका है। तो वहीं इस बार जारी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कौनसी टीमें पहुंचने वाली हैं, इस बात को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने बड़ा बयान दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)
2. अपने स्पेशल सेलिब्रेशन को लेकर तिलक वर्मा का खुलासा
एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम (Indian Cricket Team) ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह पक्की की। वहीं मुकाबले की बात करें तो इस मैच में तिलक वर्मा ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों डिपार्टमेंट में अच्छा किया। तिलक वर्मा ने इसको लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वो अपनी ये पारी अपने माता-पिता को समर्पित करते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
3. वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में इंग्लैंड की हार पर पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का पहला मैच कल 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में कीवी टीम ने एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से जीत दर्ज की है। तो वहीं इस जीत को लेकर एक पूर्व क्रिकेटर ने कहा है कि ऐसा लग रहा है कि न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड से हार का बदला ले लिया। (पढ़ें पूरी खबर)
4. नेट्स में निकली पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजों की हवा, खुद के गेंदबाजों के खिलाफ नहीं मार पा रहे बड़े शॉट्स
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए जब से पाकिस्तान टीम भारत आई है, तब से टीम ने सिर्फ हैदराबाद में ही अभ्यास किया है और अभ्यास मैच खेले हैं। ऐसे में ये टीम यहां के स्टेडियम के बारे में काफी कुछ जान चुकी है, लेकिन अभ्यास के दौरान पाक टीम में ज्यादा जान नजर नहीं आ रही है और इसका नजारा हाल ही में सामने आए एक वीडियो में देखने को मिला है। (पढ़ें पूरी खबर)
5. PAK vs NED: नीदरलैंड्स ने जीता टॉस, बाबर आजम ने इस खिलाड़ी को नहीं दी जगह
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शानदार आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। वर्ल्ड कप 2023 दूसरा मुकाबला (PAK vs NED) पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के 6 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जा रहा है। नीदरलैंडस क्रिकेट टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)
6. ऑस्ट्रेलिया पर कहर बनकर टूटेगी टीम इंडिया, अभ्यास में ही दिखा दिया खिलाड़ियों ने ट्रेलर
वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो गया है, वहीं टीम इंडिया को अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। जिसके लिए दोनों टीमें चेन्नई पहुंच गई है, साथ ही नेट्स में खिलाड़ियों ने कड़ा अभ्यास भी शुरू कर दिया है। इस बीच ICC ने भारतीय टीम का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सभी खिलाड़ी पूरी लय में नजर आ रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
7. World Cup 2023: न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद टूट कर बिखर चुकी हैं इंग्लैंड टीम!
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच कल 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां पिछले संस्करण की उपविजेता टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन टीम को नौ विकेट की शर्मनाक हार थमाई। इस करारी हार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान Jos Buttler ने स्वीकार किया है कि उनकी टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में अपने बेस्ट के आस-पास तक नहीं थी, नतीजन उन्हें न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ नौ विकेट की करारी मात झेलनी पड़ी। (पढ़ें पूरी खबर)
8. PAK vs NED: नीदरलैंड की गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान का टाॅप ऑर्डर बिखरा
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा मैच आज 6 अक्टूबर को पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच हैदराबाद में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में नीदरलैंड की गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान का टाॅप ऑर्डर बिखर चुका है। फखर जमां 12, इमाम उल हक 15 और बाबर आजम 5 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं।