युजी चहल ने कप्तान रोहित को किया माफ, टीम इंडिया का अब वर्ल्ड कप में देंगे कुछ ऐसे साथ
एशिया कप के बाद वर्ल्ड कप के लिए भी टीम का हिस्सा नहीं है चहल।
अद्यतन - अक्टूबर 8, 2023 5:03 अपराह्न

वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया से कई स्टार खिलाड़ी गायब हैं, जिसमें से एक नाम स्पिन गेंदबाज युजी चहल का भी है। चहल को अचानक ही वनडे टीम से बाहर किया गया था, जिसके बाद इस खिलाड़ी के फैन्स काफी ज्यादा ही निराश हुए थे। लेकिन अब स्पिन गेंदबाज इन बातों को पीछे छोड़ चुका है और मैदान के बाहर से टीम इंडिया का साथ दे रहा है।
युजी चहल का बयान हुआ था काफी वायरल
दूसरी ओर कुछ समय पहले ही युजी चहल ने वर्ल्ड कप में ना चुने जाने पर बयान दिया था, जो हर जगह काफी ज्यादा ही वायरल हुआ था। चहल ने कहा था कि उन्हें वर्ल्ड कप के लिए ना चुने जाने पर थोड़ा बुरा लगा था, लेकिन वो जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं और 3 वर्ल्ड कप में उनके साथ ऐसा हो चुका है तो एक आदत सी लग गई है।
अब मैदान के बाहर से टीम इंडिया का साथ दे रहे हैं युजी चहल
*एशिया कप के बाद वर्ल्ड कप के लिए भी टीम का हिस्सा नहीं है चहल।
*वहीं आज युजी चहल ने इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया से जुड़ी स्टोरी की पोस्ट।
*इस स्टोरी में चहल ने लगा रखी थी टीम इंडिया के खिलाड़ियों की एक तस्वीर।
*साथ ही तस्वीर पर भारत का झंडा और नजर ना लगने वाला लगाया है इमोजी।
युजी चहल ने ये इंस्टा स्टोरी की है पोस्ट
![]()
चेन्नई में चल गया जडेजा की फिरकी का जादू
दूसरी ओर वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया आज अपना पहला मैच खेल रही है, जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में जारी इस मैच में जडेजा ने अपनी फिरकी का जादू चला दिया है। जहां जडेजा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए अभी तक कुल 3 विकेट अपने नाम कर लिए हैं, दूसरी ओर चेन्नई की गर्मी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी काफी ज्यादा ही परेशान हो रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया अभी इस मुकाबले में आगे दिख रही है, वहीं आज के मैच में गिल नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह ईशान किशन मैदान पर उतरे हैं।