बाबर आजम के एक और फ्लॉप परफॉर्मेंस को लेकर शोएब अख्तर ने दिया बड़ा बयान, कहा- अब टीम को दूसरा बाबर.... - क्रिकट्रैकर हिंदी

बाबर आजम के एक और फ्लॉप परफॉर्मेंस को लेकर शोएब अख्तर ने दिया बड़ा बयान, कहा- अब टीम को दूसरा बाबर….

बाबर आजम की अगर बात करें तो नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में वो 18 गेंद पर सिर्फ 5 रन ही बना पाए थे।

Babar Azam. (Image Source: Getty Images)
Babar Azam. (Image Source: Getty Images)

पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में भी फ्लॉप रहे, इससे पहले वो नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में भी वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। उनके इस खराब प्रदर्शन को लेकर पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भले ही बाबर आजम का प्रदर्शन इस मैच में उतना अच्छा नहीं रहा लेकिन वो आने वाले मैचों में दमदार वापसी करेंगे।

बाबर आजम की अगर बात करें तो नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में वो 18 गेंद पर सिर्फ 5 रन ही बना पाए थे। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ भी 15 गेंद पर 10 ही रन बना सके। हालांकि श्रीलंका के खिलाफ मैच में अब्दुल्लाह शफीक और मोहम्मद रिजवान ने शानदार शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।

बाबर आजम को बड़े मैच में परफॉर्म करना होगा – शोएब अख्तर

इसी बीच बाबर आजम को लेकर शोएब अख्तर ने बड़ा बयान दिया है। अख्तर के मुताबिक अब्दुल्लाह शफीक के रूप में पाकिस्तान को एक और बाबर आजम मिल गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि बाबर आने वाले मैचों में दमदार वापसी करेंगे।

उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा, हां, बाबर आजम एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए लेकिन हमें बाबर की ही तरह एक और खिलाड़ी मिल गया है और वो अब्दुल्लाह शफीक हैं। बाबर निश्चित तौर पर काफी महान खिलाड़ी हैं लेकिन आपको वहां पर जाकर बड़े मैचों में परफॉर्म करने की जरूरत है। मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले मैचों में वो ऐसा करने में कामयाब रहेंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि वो बड़े मैच में बेहतरीन पारी खेलेंगे।

आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने जबरदस्त जीत हासिल की। इस मैच में पाकिस्तान के लिए दो बल्लेबाजों ने शतक लगाया और उसके बदौलत टीम ने वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे बड़े स्कोर को चेज कर लिया। यही नहीं वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का भी ये सबसे बड़ा रन चेज है। अब पाकिस्तान का अगला मैच भारत से है, ऐसे में वहां भी पाकिस्तानी टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।

आगे भी पढ़े :कोहली फैंस ने नहीं छोड़ रहे हैं Naveen ul haq का पीछा, दिल्ली में भी लगाए ‘कोहली-कोहली’ के नारे

close whatsapp