पाकिस्तान टीम ने ऐसा स्वागत सपने में भी नहीं देखा होगा, जैसा उनका अहमदाबाद में हुआ है - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान टीम ने ऐसा स्वागत सपने में भी नहीं देखा होगा, जैसा उनका अहमदाबाद में हुआ है

टीम इंडिया के खिलाफ मुकाबले के लिए अहमदाबाद पहुंची पाक टीम।

Pak Team (Image Credit- instagram)
Pak Team (Image Credit- instagram)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सभी की नजर अब 14 अक्टूबर पर है, इस दिन मेगा इवेंट में भारत का सामना पाकिस्तान टीम से होगा। जहां ये महा मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा, जिसे लेकर फैन्स और खिलाड़ियों में गजब का उत्साह है। साथ ही दोनों टीमें जीत की कहानी लिख रही है और ऐसे में इस बार दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

गिल को लेकर फिर आई अपडेट

वहीं पाकिस्तान टीम के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल को लेकर नई अपडेट आई है, जिसे पढ़कर आप खुश हो जाएंगे। दरअसल, गिल पहले ही अहमदाबाद पहुंच गए हैं, साथ ही रिपोट्स की माने तो गिल जल्दी टीम इंडिया के साथ अभ्यास भी शुरू कर देंगे।

अहमदाबाद का स्वागत हमेशा याद रखेगी पाकिस्तान टीम

*टीम इंडिया के खिलाफ मुकाबले के लिए अहमदाबाद पहुंची पाक टीम।
*इस दौरान पूरी पाकिस्तान टीम का होटल में हुआ काफी जोरदार स्वागत।
*खिलाड़ियों के गले में डाले गए शॉल और फूलों की भी हुई इस दौरान बारिश।
*पाक खिलाड़ी इस स्वागत को देख हुए खुश, बनाने लग गए सभी वीडियो।

PCB ने खुद शेयर किया अहमदाबाद में स्वागत वाला वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

लंका के खिलाफ जीत के बाद कुछ ऐसा था टीम का माहौल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

2 बल्लेबाज बन चुके हैं पाकिस्तान टीम के लिए परेशानी

एक तरफ पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में लगातार 2 मैच अपने नाम किए हैं, दूसरी तरफ ये टीम अपने 2 बल्लेबाजों से काफी ज्यादा परेशान है। इस लिस्ट में पहला नाम कप्तान बाबर आजम का है, दूसरा नाम इमाम उल हक का है, ये दोनों ही बल्लेबाज लगातार फ्लॉप प्रदर्शन कर रहे हैं और इन दोनों के कारण टीम का बल्लेबाजी में आगाज काफी खराब हो रहा है। वहीं इस वक्त टीम इंडिया से सभी बल्लेबाजी गजब की लय में नजर आ रहे हैं, रोहित और विराट अपना जलवा दिखा ही चुके हैं, तो राहुल और ईशान के बल्ले से भी रन निकल रहे हैं। इसी के साथ ही गेंदबाजी भी अपना दमदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?