IND vs PAK: अहमदाबाद स्टेडियम में Team India को Full-on जोश के साथ चियर कर रहे हैं IShowSpeed, देखें वीडियो
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए IShowSpeed भारत पहुंचे हैं।
अद्यतन - अक्टूबर 14, 2023 4:35 अपराह्न

IND vs PAK: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक अंदाज में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पाकिस्तानी बल्लेबाज नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद के मैदान में अपना दमखम दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।
यूट्यूबर IShowSpeed भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली के बहुत बड़े फैन है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए IShowSpeed भारत पहुंचे हैं। मैच के दौरान IShowSpeed टीम इंडिया को फुल चियर करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
IND vs PAK: टीम इंडिया को चियर कर रहे हैं IShowSpeed
IShowSpeed विराट कोहली के काफी ज्यादा बड़े फैन हैं, अपने सोशल मीडिया स्ट्रीमिंग पर वह कोहली के लिए प्यार जताते रहते हैं। भारत पहुंच कर IShowSpeed ने काफी सारे वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझे किए हैं, जिसमें वह विराट कोहली के नाम की जर्सी पहने हुए नजर आ रहे हैं। IShowSpeed भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) मुकाबले में स्टेडियम के स्टैंड में बैठकर टीम इंडिया को फुल-ऑन चियर करते हुए नजर आ रहे हैं।
यहांं देखें IShowSpeed का वो वीडियो-
Speed in Narendra Modi Stadium…!!!!
– He is here to support King Kohli & Team India. pic.twitter.com/vZBKzCtrd0
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 14, 2023
यह भी पढ़े- IND vs PAK मैच ने कराया रितिका-अनुष्का का मिलन, अहमदाबाद में शांत हुआ दोनों के बीच का Cold War
सिराज की शानदार गेंदबाजी का छाया जलवा
वहीं बात भारत-पाकिस्तान मुकाबले की करें तो अब्दुल्ला शफीक और इमाम उल हक ने टीम को एक अच्छी-खासी शुरूआत दिलाई थी। लेकिन मोहम्मद सिराज ने 8वें ओवर में अब्दुल्ला शफीक को 20 रन पर आउट कर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई थी।
जिसके बाद इमाम उल हक 13वें ओवर में हार्दिक पांड्या के हाथों पवेलियन लौट गए थे। जिसके बाद बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के बीच बड़ी साझेदारी पनपते हुए नजर आ रही थी। लेकिन फिर 30वें ओवर में बाबर आजम सिराज के हाथों बोल्ड हो गए। बाबर आजम 58 गेंदों में 50 रन की पारी खेल पाए।