IND vs PAK मैच ने कराया रितिका-अनुष्का का मिलन, अहमदाबाद में शांत हुआ दोनों के बीच का Cold War
इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
अद्यतन - Oct 14, 2023 4:10 pm

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
मुकाबले के दौरान देखा गया कि विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंच चुकी है। दोनों को टीम के सभी खिलाड़ियों को सपोर्ट और चीयर करते हुए देखा गया।
बता दें, दोनों ही टीमें अभी तक काफी अच्छी स्थिति में है। भारतीय टीम ने भी महत्वपूर्ण समय में पाकिस्तान के विकेट चटकाए हैं और अभी तक मैच को देखकर ऐसा लगता है कि पाकिस्तान टीम मेजबान के खिलाफ इस मैच में बड़ा स्कोर बना सकती है।
Anushka Sharma and Ritika Sajdeh together in the stadium to supporting for Team India.#ViratKohli | #INDvsPAK | #INDvPAK pic.twitter.com/qV9K1dQIG2
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) October 14, 2023
देखते हैं आज कौनसी टीम लगाती है जीत की हैट्रिक?
भारत ने पिछले मैच से अपनी प्लेइंग XI में सिर्फ एक बदलाव किया है। शुभमन गिल को इशान किशन की जगह टीम में जगह मिली है। पाकिस्तान की बात की जाए तो उन्होंने अपनी प्लेइंग 11 में कोई भी बदलाव नहीं किया है।
बता दें, भारत ने अभी तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था जबकि दूसरे मैच में उन्होंने अफगानिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। पाकिस्तान टीम की बात की जाए तो उन्होंने भी अभी तक इस बेहतरीन टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्होंने भी जीत दर्ज की है।
पाकिस्तान ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मैच में नीदरलैंड को 81 रनों से मात दी थी जबकि दूसरे मैच में श्रीलंका को उन्होंने छह विकेट से हराया था। अब देखना यह है कि कौनसी टीम इस टूर्नामेंट में अपनी जीत की हैट्रिक पूरी करती है और कौन इसमें अपना पहला मैच हारता है? फिलहाल दोनों टीमें इस रोमांचक मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है।