सचिन तेंदुलकर को ट्रोल करना शोएब अख्तर को पड़ा भारी, मुनाफ पटेल ने अपने तरीके से दिया करारा जवाब - क्रिकट्रैकर हिंदी

सचिन तेंदुलकर को ट्रोल करना शोएब अख्तर को पड़ा भारी, मुनाफ पटेल ने अपने तरीके से दिया करारा जवाब

मुनाफ पटेल ने रावलपिंडी एक्सप्रेस को अपने तरीके से करारा जवाब दिया।

Shoaib Akhtar and Sachin Tendulkar
Shoaib Akhtar and Sachin Tendulkar. (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को करारा जवाब दिया जब उन्होंने सचिन तेंदुलकर को लेकर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया।

बता दें, शोएब अख्तर ने यह पोस्ट आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पहले किया जो इस समय अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। शोएब अख्तर ने एशियन टेस्ट चैंपियनशिप मैच की एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया जिसमें उन्होंने पहली पारी में लगातार दो गेंदों पर राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर का विकेट अपने नाम किया था। इस मैच को पाकिस्तान ने 46 रनों से अपने नाम किया था। पाकिस्तान की ओर से सईद अनवर ने दूसरी पारी में 188 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी।

शोएब अख्तर ने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने सचिन तेंदुलकर का विकेट झटका और उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा कि, ‘कल अगर ऐसा कुछ करना है तो #ThandRakh’।

यह रहा शोएब अख्तर का पोस्ट:

तमाम भारतीय फैंस को शोएब अख्तर का यह पोस्ट अच्छा नहीं लगा। इसी को लेकर मुनाफ पटेल ने रावलपिंडी एक्सप्रेस को अपने तरीके से करारा जवाब दिया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर की एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया जिसमें देखा जा सकता है कि 2003 वर्ल्ड कप में गॉड ऑफ क्रिकेट ने शोएब अख्तर की एक गेंद पर अपरकट शॉट खेला था।

यह गेंद सीधा बाउंड्री लाइन के पार गई थी और भारत को इसमें 6 रन मिले थे। पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने इसमें लिखा कि, ‘याद दिलाओ क्या?’ 2003 वर्ल्ड कप का यह मैच भारत और पाकिस्तान के बीच सेंचुरियन में खेला गया था जिसमें सचिन तेंदुलकर ने 75 गेंदों में 98 रनों की तूफानी पारी खेली थी और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?