AUS vs SL Head to Head

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (AUS vs SL): हेड टू हेड रिकॉर्ड: ODI World Cup के इतिहास में

वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीमें अब तक 10 बार आमने-सामने हुई है।

Australia Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)
Australia Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)

पांच बार के विजेता ऑस्ट्रेलिया (AUS) और 1996 के चैंपियन श्रीलंका (SL) वर्ल्ड कप के चल रहे 16वें संस्करण के 14वें मैच में आज आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला सोमवार, 16 अक्टूबर, 2023 को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

पैट कमिंस और उनकी टीम ने इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की आश्चर्यजनक और खराब शुरुआत की। टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम अपने दोनों शुरुआती मैच हार गई है। कंगारुओं को चेन्नई में अपने पहले मैच में मेजबान देश भारत के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अपने दूसरे मैच में, उन्हें लखनऊ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 134 रनों के अंतर से बड़ी  हार का सामना करना पड़ा।

वहीं अगर श्रीलंकाई टीम की बात करें तो उनका हाल भी कुछ ऐसा ही रहा है। उनको दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। वहीं दसुन शनाका की टीम अगले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पहली जीत हासिल करने में विफल रहा वहां भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

इसी बीच श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले एक और झटका लगा है। टीम के कप्तान दासुन शनाका को चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। दोनों टीमें अंतत आज वर्ल्ड कप 2023 में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेंगी। इस मुकाबले से पहले एक नजर डालते हैं दोनों टीमों के बीच सभी फॉर्मेट में हेड टू हेड रिकॉर्ड पर।

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (AUS vs SL) हेड टू हेड ODI में

कुल मैच 102
ऑस्ट्रेलिया जीता 63
श्रीलंका जीता 35
टाई 0
नो रिजल्ट 4

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (AUS vs SL) हेड टू हेड ODI World Cup में

कुल मैच 10
ऑस्ट्रेलिया जीता 8
श्रीलंका जीता 1
टाई 0
नो रिजल्ट

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की हार पर सामने आया सचिन तेंदुलकर-वीरेंद्र सहवाग का रिएक्शन

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (AUS vs SL) हेड टू हेड T20I में

कुल मैच 26
ऑस्ट्रेलिया जीता 15
श्रीलंका जीता 10
टाई 1
नो रिजल्ट 0

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (AUS vs SL) हेड टू हेड टेस्ट में

कुल मैच 33
ऑस्ट्रेलिया जीता 20
श्रीलंका जीता 5
ड्रॉ 8
टाई 0

close whatsapp