CWC 2023, Match 16, NZ vs AFG: अजमतुल्लाह उमरजई ने अफगानिस्तान को दिलाई दूसरी सफलता, 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे रचिन रविंद्र - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023, Match 16, NZ vs AFG: अजमतुल्लाह उमरजई ने अफगानिस्तान को दिलाई दूसरी सफलता, 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे रचिन रविंद्र

रचिन रविंद्र एक बार फिर अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील करने में असफल रहे।

Azmatullah Omarzai and Rachin Ravindra. (Image Source: X)
Azmatullah Omarzai and Rachin Ravindra. (Image Source: X)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 16वां मुकाबला आज 18 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड (NZ vs AFG) के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने टॉस जीत पर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और शानदार शुरुआत की।

मुजीब-उर-रहमान ने शानदार फार्म में चल रहे डेवोन कॉनवे को मात्र 20 रनों पर चलता कर अफगानिस्तान को पहली सफलता दिलाई। जिसके बाद अजमतुल्लाह उमरजई (Azmatullah Omarzai) में जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाने वाले रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) को 32 रनों पर चलता कर अफगान टीम को दूसरी सफलता दिलाई।

Azmatullah Omarzai ने Rachin Ravindra को किया चलता

रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) एक बार फिर अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील करने में असफल रहे। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 41 गेंदों का सामना करते हुए 32 रन बनाए और इस दौरान दो चौके और एक छक्का लगाया।

यहां पढ़िए: अक्टूबर 18- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अजमतुल्लाह उमरजई (Azmatullah Omarzai) ने न्यूजीलैंड की पारी के 21वें ओवर की दूसरी गेंद को मिडिल में फेंका और रवींद्र ने इसे लाइन के पार हिट करने की कोशिश की और क्लीन बोल्ड होकर कीवी टीम को दूसरा दे झटका दिया।

Rachin Ravindra ने कुछ ऐसे गंवाया अपना विकेट

गेंद तो कुछ खास नहीं कर पाई, लेकिन रवींद्र गेंद की लाइन के पार खेलने की कोशिश में चूक गए, और गेंद ने बुरी तरह से स्टंप्स को बिखरा दिया। इस झटके की अफगानिस्तान को बहुत जरुरत थी। इस बीच, चेन्नई की स्पिन फ्रेंडली पिच पर अफगान टीम के स्पिनर अपने जलवा बिखेर रहे हैं, क्योंकि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने मात्र 110 रनों के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए हैं, जिसमें से दो विकेट स्टार ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई के नाम है।

इस समय कीवी टीम का स्कोर 27 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर रन है। अब अफगानिस्तान टीम इसी शानदार शुरुआत को आगे बढ़ाना चाहेगी ताकि वे जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर सके।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?