आखिर क्यों नीदरलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने मार्कस स्टोइनिस को प्लेइंग XI में नहीं किया शामिल? जाने यहां - क्रिकट्रैकर हिंदी

आखिर क्यों नीदरलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने मार्कस स्टोइनिस को प्लेइंग XI में नहीं किया शामिल? जाने यहां

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

marcus stoinis (pic source-twitter)
marcus stoinis (pic source-twitter)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 24वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से बेहतरीन ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस नहीं खेल रहे हैं। टॉस के दौरान ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि, ‘मार्कस स्टोइनिस की पिंडली में चोट लगी हुई है और इसी वजह से उन्हें प्लेइंग XI से बाहर कर दिया गया है। वो नीदरलैंड के खिलाफ हो रहे इस मैच में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह कैमरून ग्रीन को प्लेइंग XI में शामिल किया गया है।’

ऑस्ट्रेलिया को अगर आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनानी है तो नीदरलैंड के खिलाफ हो रहे इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है। उन्होंने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में कुल 4 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 2 में जीत दर्ज की है जबकि 2 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

ऑस्ट्रेलिया ने अपने पिछले मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया था और पाकिस्तान को 62 रनों से हराया था। टीम के सभी खिलाड़ी वापस फॉर्म में आ चुके हैं।

नीदरलैंड के खिलाफ भी ऑस्ट्रेलिया को दिखाना होगा दमदार प्रदर्शन

बता दें, ऑस्ट्रेलिया को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि टीम यही दुआ कर रही होगी कि अब वो यहां से अपने सभी मैच जीते और वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाए।

नीदरलैंड की बात की जाए तो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को करारी शिकस्त दी थी। उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में कुल चार मैच खेले हैं जिसमें से एक में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि तीन में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। नीदरलैंड को ऑस्ट्रेलिया बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी। अब देखना यह है कि कौनसी टीम इस मैच को अपने नाम करती है? फिल्हाल इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपना दबदबा बनाया हुआ है।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?