अक्टूबर 28- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें
अद्यतन - अक्टूबर 28, 2023 4:04 अपराह्न

1. पाकिस्तान के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका को जीत दिलाने वाले केशव महाराज हैं प्रभु श्री राम के भक्त
27 अक्टूबर को खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शानदार मुकाबला में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को एक विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था। दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने विजयी रन मारे थे। उन्होंने इस मुकाबले में 21 गेंदों में 7 रनों की नाबाद बहुमूल्य पारी खेली। केशव महाराज अपनी बल्लेबाजी से काफी खुश थे। हालांकि मुकाबला खत्म होने के बाद केशव महाराज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस जीत के लिए भगवान को शुक्रिया कहा और साथ ही जय श्री राम भी लिखा। (पढ़ें पूरी खबर)
2. नीदरलैंड ने महत्वपूर्ण मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, यह रही दोनों टीमों की प्लेइंग XI
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक का ही शानदार मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस टूर्नामेंट में कई टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। आज यानी 28 अक्टूबर को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का महत्वपूर्ण मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। (पढ़ें पूरी खबर)
3. न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के खिलाफ किया सरेंडर, अब जीतना है मैच तो बनाना पड़ेगा पहाड़ जैसा लक्ष्य
इस समय न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 27वां मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सभी बल्लेबाजों ने अपना काम बखूबी निभाया और न्यूजीलैंड के खिलाफ 49.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 388 रन बनाए> (पढ़ें पूरी खबर)
4. CWC 2023: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिल तोड़ देने वाली हार के साथ पाकिस्तान के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) इस समय भारत में खेले जा रहे आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से लगभग बाहर होने की कगार पर है। आपको बता दें, पाकिस्तान ने जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका और नीदरलैंड के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। लेकिन इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) की किस्मत ने उनका साथ ऐसे छोड़ा कि वे जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में लगातार हर एक मैच गंवाते रहे। पाकिस्तान ने 27 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार लड़ाई लड़ी, लेकिन अंत में उन्हें एक विकेट से मात झेलनी पड़ी, जिसके बाद उनके नाम एक खास रिकाॅर्ड जुड़ गया है। (पढ़ें पूरी खबर)
5. World Cup 2023: ‘एक विकेट की हार विनाशकारी है’ साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की हार पर बोले Shahid Afridi
Pakistan vs Southafrica: जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 26वां मैच कल 27 अक्टूबर को पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच चेन्नई में खेला गया। बता दें कि इस रोमांचक मैच में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान पर 1 विकेट से जीत हासिल की थी। तो वहीं अब इस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हार पर टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाहीन अफरीदी का बड़ा बयान आया सामने आया है। अफरीदी का कहना है कि मैचों में इस तरह की हार विनाशकारी है। (पढ़ें पूरी खबर)
6. NED vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ नीदरलैंड का टाॅप ऑर्डर बिखरा, ओपनर्स सस्ते में लौटे पवेलियन
बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 28वां मैच आज 28 अक्टूबर शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन मैदान पर खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में नीदरलैंड ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि, नीदरलैंड का यह फैसला उनके लिए फिलहाल कुछ ठीक नहीं रहा है। बता दें कि बांग्लादेशी तेज गेंदबाजों के सामने नीदरलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट चुके हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
7. World Cup 2023: पाकिस्तान की हार से ये हरभजन सिंह इतना बौखलाए हुए क्यों हैं?
भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर अपनी राय दी है। पाकिस्तान की रोमांचक शिकस्त के बाद पूर्व भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह ने ICC को घेरा है। उनका मानना है कि खराब अंपायरिंग और आईसीसी के खराब नियमों के चलते पाकिस्तान की हार हुई है। उन्होंने ICC से अपने नियमों में बदलाव करने की भी मांग की है। (पढ़ें पूरी खबर)
8. ODI World Cup 2023: जाने आखिर क्यों नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश मैच में रूलोफ वैन डेर मेरवे और नसुम अहमद नहीं ले रहे भाग?
इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का महत्वपूर्ण मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बांग्लादेश ने इस मैच में काफी अच्छी शुरुआत की है। उन्होंने शुरुआत से ही नीदरलैंड के ऊपर दबाव बनाया हुआ है। इस मुकाबले में बांग्लादेश की ओर से नसुम अहमद और नीदरलैंड की ओर से रूलोफ वैन डेर मेरवे नहीं खेल रहे हैं। रूलोफ वैन डेर मेरवे की तबीयत इस मैच में बिल्कुल भी ठीक नहीं है और यही वजह है कि उन्हें इस मैच की प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)
9. IND v AUS: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्क्वॉड का हुआ ऐलान, कमिंस से छीनी गई कप्तानी
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद भी टीम इंडिया का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। टीम इंडिया के प्लेयर्स के पास थोड़ा भी आराम करने का वक्त नहीं रहेगा। वर्ल्ड कप 2023 के बाद टीम इंडिया का फोकस टी20 पर रहने वाला है। दरअसल, अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप (2024) खेला जाना है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट की तैयारी की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज से करेगी। (पढ़ें पूरी खबर)
ये भी पढ़ें- World Cup 2023: ‘एक विकेट की हार विनाशकारी है’ साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की हार पर बोले Shahid Afridi