IND vs ENG: इंग्लैंड ने भारत को दिया पहला झटका, गिल सस्ते में आउट  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: इंग्लैंड ने भारत को दिया पहला झटका, गिल सस्ते में आउट 

India vs England (Image Credit- Twitter X)
India vs England (Image Credit- Twitter X)

ICC Cricket World Cup 2023: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 29वां मैच आज 29 अक्टूबर, रविवार को लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में इंग्लैंड ने भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है।

दूसरी ओर, भारतीय टीम को पहला झटका इंग्लैंड के खिलाफ 26 रनों पर लग गया है। बता दें कि भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल क्रिस वोक्स की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए हैं। गिल 13 गेंदों में 1 चौके की मदद से सिर्फ 9 रन ही बना पाए।

दूसरी ओर, आपको मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 9 ओवर बाद 2 विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय रोहित शर्मा 20* और श्रेयस अय्यर 2* रन बनाकर मौजूद हैं। तो वहीं गिल 9 और विराट कोहली आज के मैच में खाता भी नहीं खोल पाए हैं।

IND v ENG: यहां देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल रशीद, मार्क वुड

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: ‘एक विकेट की हार विनाशकारी है’ साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की हार पर बोले Shahid Afridi

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?