Cricket World Cup 2023, PAK vs BAN आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा Pakistan vs Bangladesh के बीच का मैच?

Cricket World Cup 2023: Match-31, PAK vs BAN Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

वर्ल्ड कप 2023 का 31वां मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा।

Pakistan Cricket Team. (Image Source: Getty Images)
Pakistan Cricket Team. (Image Source: Getty Images)

PAK vs BAN Match Prediction: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 31वां मुकाबला पाकिस्तान (Pakistan) और बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच खेला जाएगा। बांग्लादेश को पिछले मुकाबले में नीदरलैंड्स के खिलाफ 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा। नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रन बनाए थे। मुस्तफिजुर रहमान, महेदी हसन और तस्कीन अहमद के नाम 2-2 विकेट शामिल रहे।

स्कॉट एडवर्ड्स ने सर्वाधिक (68 रन) की पारी नीदरलैंड्स के लिए खेली थी। बांग्लादेश लक्ष्य का पीछा करते हुए 42.2 ओवरों में 142 रनों पर ऑलआउट हो गई। पॉल वैन मीकेरेन ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किया था। वहीं पाकिस्तान को पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक विकेट से हार झेलनी पड़ी। पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवरों में 270 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। सऊद शकील ने (52 रन) और बाबर आजम ने (50 रन) की पारी खेली थी।

दक्षिण अफ्रीका ने 47.2 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर लिया था। एडन मार्करम ने सर्वाधिक 91 रनों की पारी टीम के लिए खेली थी। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में खराब फॉर्म से जूझते हुए नजर आ रही है। पाकिस्तान 6 मैच में दो जीत और 4 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है। वहीं बांग्लादेश 6 मैच में एक जीत और 2 अंक के साथ 8वें स्थान पर है। आगामी मुकाबले में पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों ही शानदार खेल दिखाना चाहेंगे।

(PAK vs BAN) मैच जानकारी (Match Details):

मैच- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, वर्ल्ड कप 2023 31वां मैच

दिन और समय- 31 अक्टूबर, दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार)

जगह- ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम, कोलकाता

लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार

(PAK vs BAN) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

ईडन गार्डन की पिच पर मैच की शुरूआत में तेज गेंदबाज थोड़े हावी रहते हैं और बल्लेबाजों को खेलने में संघर्ष करना पड़ता है। लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है और बल्लेबाज पिच पर समय बिताता है बल्लेबाजी आसान हो जाती है। इस मैदान में रन भी खूब बनते हैं और गेंदबाज भी अपना जलवा दिखाते है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में हमें यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।

(PAK vs BAN) पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (Head to Head) हेड टू हेड रिकॉर्ड:

मैच- 38

पाकिस्तान- 33

बांग्लादेश- 5

(PAK vs BAN) पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:

पाकिस्तान (Pakistan):

अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम  (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, सऊद शकील, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ, उसामा मीरा

बांग्लादेश (Bangladesh):

लिटन दास, तंजीद हसन, मेहदी हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम

यहां देखें- Pakistan (PAK) vs Bangladesh (BAN) Live Score

(Pakistan vs Bangladesh Match Prediction) संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Best Performers):

(PAK vs BAN Match Prediction) संभावित बेस्ट बल्लेबाजः

बाबर आजमः

बाबर आजम ने पिछले मैच में 65 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली थी। बाबर आजम बांग्लादेश के खिलाफ टीम के लिए अच्छी पारी खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

(PAK vs BAN Match Prediction) संभावित बेस्ट गेंदबाजः

शाहीन अफरीदीः

शाहीन अफरीदी ने पिछले मैच में 10 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया था। शाहीन अफरीदी एक बार फिर गेंद से पाकिस्तान के लिए शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

(PAK vs BAN Match Prediction): कौन जीतेगा मैच-

पाकिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज करेगी।

यहां देखें- PAK vs BAN Dream 11 Prediction

close whatsapp