PCB और फैन्स की गालियों से परेशान, पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी मुस्कुरा भी नहीं पा रहे अब
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में काफी खराब रहा है पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन।
अद्यतन - अक्टूबर 31, 2023 2:23 अपराह्न

किसी ने भी नहीं सोचा था कि वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान टीम का ऐसा हाल होगा, जहां ये टीम लगातार 4 मैच हार चुकी है और अब बाबर की टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है। साथ ही टीम के क्रिकेट बोर्ड से और फैन्स की तरफ से भी काफी दबाव पड़ रहा है। जिसके कारण खिलाड़ी अब काफी ज्यादा उदास है, जिसका नजारा मैच से ठीक पहले देखने को मिला है।
पाकिस्तान टीम का सामना हो रहा है बांग्लादेश से
दूसरी ओर आज वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान टीम का सामना बांग्लादेश से हो रहा है, जहां बांग्लादेश टीम ने टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दूसरी ओर इस मैच को लेकर पाक टीम ने अपनी अंतिम 11 में काफी सारे बदलाव किए हैं, वहीं आज अगर बाबर की टीम हारती है तो फिर टीम के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे पूरी तरह बंद हो जाएंगे। पाकिस्तान टीम को इस वर्ल्ड कप में अभी तक टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका हरा चुकी है, तो पाक टीम सिर्फ नीदरलैंड और लंका टीम से ही जीत पाई है और टीम ने आज बांग्लादेश के खिलाफ शानदार आगाज किया है।
दुखी है शायद पाकिस्तान टीम का हर एक खिलाड़ी
*वनडे वर्ल्ड कप 2023 में काफी खराब रहा है पाक टीम का प्रदर्शन।
*इस बीच टीम के खिलाड़ी भी दिख रहे हैं काफी ज्यादा ही उदास।
*बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले काफी मायूस नजर आए टीम के खिलाड़ी।
*आज के मैच में किया है पाकिस्तान टीम ने शानदार आगाज।
मुकाबले से ठीक पहले पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी
आज के मैच के लिए कुछ इस प्रकार हैं दोनों टीमें
पाकिस्तान
अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शाहीन अफरीदी, उसामा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।
बांग्लादेश
तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हसन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज. तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम।