IND vs SL: मुंबई में मैच के नाम पर हुआ मजाक, लगा एशिया कप 2023 का फाइनल फिर से देख रही थी जनता इस बार - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs SL: मुंबई में मैच के नाम पर हुआ मजाक, लगा एशिया कप 2023 का फाइनल फिर से देख रही थी जनता इस बार

भारत के लिए गेंदबाजों ने किया लाजबाव प्रदर्शन

India vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter)
India vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter)

ICC Cricket World Cup 2023: भारत और श्रीलंका के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 33वां मैच आज 2 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में 302 रनों से हरा दिया है। साथ ही इस जीत के बाद भारत वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

दूसरी ओर, यह भारत की वनडे और वर्ल्ड कप इतिहास में दर्ज की गई सबसे बड़ी जीतों में से एक हैं। तो वहीं इस तरह भारतीय टीम इससे पहले साल 2023 एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 50 रनों पर ढेर कर, मैच को 10 विकेट से अपने नाम किया था।

भारत बनाम श्रीलंका, वर्ल्ड कप 2023 मैच- 33 का हाल:

तो वहीं आपको इस मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो टाॅस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को पहला झटका रोहित शर्मा (4) के रूप में पहले ही ओवर में लग गया। लेकिन इसके बाद विराट कोहली और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 189 रनों की साझेदारी कर, टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

हालांकि, गिल (92), विराट कोहली (88) और श्रेयस अय्यर (82) शतक के करीब थे, लेकिन वे इसे पूरा नहीं कर पाए। तो वहीं आपको श्रीलंका की गेंदबाजी के बारे में जानकारी दें तो दिलशान मधुशंका ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए, तो वहीं 1 विकेट दुशमंता चमीरा को मिला।

इसके बाद जब श्रीलंंका भारत से मिले 358 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसकी बल्लेबाजी भारतीय गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। लंकाई टीम के 8 खिलाड़ी दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पाए और पूरी टीम 19.4 ओवर में 55 रनों पर ऑलआउट हो गई व मैच को 302 रनों से गंवा दिया।

तो वहींं मुकाबले में खेल की शुरूआत से ही भारतीय गेंदबाजों से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने भारत को सफलता दिलाई। हालांकि, मोहम्मद शमी एक बार फिर 5 विकेट लेने में कामयाब रहे तो मोहम्मद सिराज को 3 विकेट मिले। इसके अलावा 1 विकेट जसप्रीत बुमराह को भी मिला।

ये भी पढ़ें- इधर कप्तान रोहित का विकेट उड़ा, उधर Ritika Sajdeh के होश उड़ गए

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?