शुभमन गिल को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, दोस्त ईशान किशन ने खोल दी पोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

शुभमन गिल को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, दोस्त ईशान किशन ने खोल दी पोल

युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को लेकर हुआ एक बड़ा खुलासा।

Ishan And Gill (Image Credit- Instagram)
Ishan And Gill (Image Credit- Instagram)

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को शुभमन गिल से काफी उम्मीदें हैं, वहीं गिल अब उन उम्मीदों पर खरा उतर रहे हैं। जहां हाल ही में लंका टीम के खिलाफ हुए मुकाबले में इस बल्लेबाज का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला, भले ही गिल शतक चूक गए थे। लेकिन वो अपना काम पूरा कर गए थे, इस बीच उनके पक्के दोस्त यानी ईशान किशन ने एक बड़ा खुलासा किया है और ये खुलासा काफी मजेदार है।

पहले 2 मुकाबले नहीं खेल पाए थे शुभमन गिल

वर्ल्ड कप शुरू होते ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा था, जहां टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल डेंगू की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद सभी को लग रहा था कि ये बल्लेबाज वर्ल्ड कप से ही बाहर हो जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और गिल ने टीम में वापसी कर ली। अभी तक वर्ल्ड कप 2023 में शुभमन के नाम कुल 2 अर्धशतक हैं।

ईशान किशन ने ये क्या बोल दिया शुभमन गिल के लिए?

*युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को लेकर हुआ एक बड़ा खुलासा।
*ईशान किशन ने खोला अपने दोस्त गिल का एक बड़ा राज।
*ईशान ने कहा कि गिल टीम इंडिया के सबसे बड़े पोज मास्टर हैं।
*गिल कैमरा देखते ही अलग-अलग तरह के पोज देने लगते हैं- ईशान।

इस वीडियो में हुआ शुभमन गिल को लेकर खुलासा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

इन दोनों खिलाड़ियों की दोस्ती पक्की है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

गिल के साथ-साथ अय्यर भी लौटे लय में

वहीं गिल के साथ-साथ श्रेयस अय्यर भी अपनी लय में लौट आए हैं, जहां इस बल्लेबाज ने भी लंका के खिलाफ रनों का पहाड़ खड़ा किया था। इस दौरान अय्यर ने 82 रनों की पारी खेली थी, साथ ही शानदार अंदाज में 6 छक्के भी जड़े थे। इससे पहले अय्यर 6 मुकाबलों में खास नहीं कर पाए थे और शॉर्ट बॉल के खिलाफ परेशान होते नजर आ रहे थे। बाद में उनसे मीडिया ने जब शॉर्ट गेंदों को लेकर सवाल किया था, तो अय्यर भड़क गए थे और उन्होंने काफी गुस्से में इसका जवाब दिया था।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?