CWC 2023: सचिन तेंदुलकर के खास मैसेज पर विराट कोहली ने दिया बेहद इमोशनल और दिल जीत लेने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023: सचिन तेंदुलकर के खास मैसेज पर विराट कोहली ने दिया बेहद इमोशनल और दिल जीत लेने वाला बयान

विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 मैच में रिकॉर्ड 49वां शतक लगाया।

Virat Kohli and Sachin Tendulkar. (Image Source: X)
Virat Kohli and Sachin Tendulkar. (Image Source: X)

भारत के बल्लेबाजी सुपरस्टार विराट कोहली (Virat Kohli) ने 5 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड 49वां शतक लगाया।

इस शतक के साथ विराट कोहली (Virat Kohli) ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के सबसे अधिक वनडे शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की। जिसके बाद सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला संदेश पोस्ट किया।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने X पर लिखा, ‘आपने बहुत अच्छा खेला विराट। मुझे 49 से 50 तक पहुंचने में 365 दिन लग गए। मैं उम्मीद करता हूं कि आप अगले कुछ दिनों में इस रिकॉर्ड को तोड़ दोगे।’

ये रहा Virat Kohli के लिए Sachin Tendulkar का खास मैसेज

इस बीच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की विशाल जीत के बाद विराट कोहली ने कहा कि यह उनके लिए बहुत सम्मान की बात है कि उन्हें सचिन तेंदुलकर से इस तरह की सराहना मिली, लेकिन वह कभी भी अपने हीरो के जैसे अच्छे नहीं हो सकते हैं।

यहां पढ़िए: ‘भारत के झंडे का गलत इस्तेमाल नहीं किया जा सकता’ भारत-साउथ अफ्रीका मैच के बाद भड़के Sunil Gavaskar

यह मेरे लिए बहुत खास है: Virat Kohli

विराट कोहली ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा: “यह मेरे लिए बहुत खास है। यह पल इतने जल्दी जिया नहीं जा सकता है। वनडे में अपने हीरो के रिकॉर्ड की बराबरी करना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। मैं जानता हूं कि लोगों को तुलना पसंद है, लेकिन मैं कभी भी उनके जितना अच्छा नहीं बन पाऊंगा। हर कोई उनकी ओर प्रेरणा के लिए देखता है, उसका एक कारण है, क्योंकि उनकी बल्लेबाजी में परफेक्शन था, इसलिए वह हम सभी के लिए एक आइडल हैं।

मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहा हूं, अपने देश के लिए मैच जीतने की कोशिश कर रहा हूं। चाहे कुछ भी हो जाए वह हमेशा मेरे हीरो रहेंगे। यह मेरे लिए बेहद इमोशनल पल है। मैं जानता हूं कि मैं कहां से आया हूं, मैं उन दिनों को जानता हूं जब मैंने उन्हें टीवी पर खेलते हुए देखा है। इसलिए, यहां खड़ा होना और उनके जैसे महान क्रिकेटर से तारीफ पाना मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?