केशव महाराज की घातक गेंदबाजी के सामने बेबस दिखें अफगानिस्तान के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज, दक्षिण अफ्रीका ने की बेहतरीन शुरुआत - क्रिकट्रैकर हिंदी

केशव महाराज की घातक गेंदबाजी के सामने बेबस दिखें अफगानिस्तान के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज, दक्षिण अफ्रीका ने की बेहतरीन शुरुआत

इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

SA vs AFG (Pic Source-twitter)
SA vs AFG (Pic Source-twitter)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 42वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

इस मैच में रहमानुल्लाह गुरबाज ने शुरुआत तो काफी अच्छी की थी लेकिन एक बार फिर वो बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। रहमानुल्लाह गुरबाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 22 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट केशव महाराज ने अपने नाम किया।

केशव महाराज ने इस मैच में अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर अपनी टीम को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। रहमानुल्लाह गुरबाज इस गेंद को आराम से खेलना चाह रहे थे लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर पहली स्लिप में खड़े हेनरिक क्लासेन के पास गई। दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी ने इस कैच को बहुत ही अच्छी तरह से पकड़ा।

इब्राहिम जादरान भी हुए आउट

अफगानिस्तान ने अपना दूसरा विकेट जल्द गंवा दिया है। इब्राहिम जादरान भी इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 30 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 15 रन बनाकर आउट हो गए उनका विकेट Gerald Coetzee ने झटका। अफगानिस्तान इस समय काफी खराब स्थिति में है और टीम को अच्छा प्रदर्शन करने की बेहद जरूरत है वरना उन्हें इस मैच में हार का सामना करना पड़ सकता है।

यही नहीं अफगानिस्तान को तीसरा झटका भी लग चुका है। अफगानिस्तान टीम के कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी को केशव महाराज ने आउट किया। हशमतुल्लाह शहीदी इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 2 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। टीम ने अपने तीन विकेट महज 45 रन पर ही गंवा दिए हैं। हालांकि अफगानिस्तान के पास अभी भी कई बेहतरीन बल्लेबाज बचें हैं जो अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं और बड़ा स्कोर बना सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका की बात की जाए तो टीम के बल्लेबाजों ने अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?