CWC 2023: सुरेश रैना ने रचिन रविंद्र की तुलना रोहित शर्मा के साथ करते हुए बताया कौन सा कीवी बल्लेबाज होगा टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023: सुरेश रैना ने रचिन रविंद्र की तुलना रोहित शर्मा के साथ करते हुए बताया कौन सा कीवी बल्लेबाज होगा टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा

रचिन रविंद्र ने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर अपनी क्लास दिखाई है।

Rohit Sharma, Suresh Raina and Rachin Ravindra. (Image Source: X)
Rohit Sharma, Suresh Raina and Rachin Ravindra. (Image Source: X)

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) ने आज 15 नवंबर को भारत के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल से पहले न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) की जमकर तारीफ की।

सुरेश रैना (Suresh Raina) ने कहा रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) ने जारी आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के जैसे ही आक्रामकता से गेंद को हिट किया है। आपको बता दें, रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) जारी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में फिलहाल तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने नौ मैचों में 70.62 की औसत से तीन शतकों और दो अर्धशतकों की मदद से 565 रन बनाए हैं।

Suresh Raina ने Rachin Ravindra की जमकर तारीफ की

उन्होंने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर अपनी क्लास दिखाई है। इस बीच, रैना ने 15 नवंबर को वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को चेतावनी दी कि डेवोन कॉनवे (Devon Conway) मेजबान टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

यहां पढ़िए: CWC 2023: रोहित शर्मा ने IND vs NZ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारत की प्लेइंग XI और पिछली हार पर दिया बड़ा बयान

सुरेश रैना ने इंडिया टुडे के ‘बैटल ऑफ चैंपियंस’ शो में कहा: “रचिन रविंद्र बेंगलुरु का लोकल लड़का है और वह रोहित शर्मा की तरह गेंद को हिट कर रहा है और मैच का रुख बदल रहा है।”

इस बीच, डेवोन कॉनवे (Devon Conway) ने अपने वर्ल्ड कप 2023 अभियान की शुरुआत नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 152 रनों की शानदार पारी के साथ किया था, लेकिन उसके बाद वह कुछ खास योगदान नहीं दे पाए हैं।

Devon Conway में बड़े मैचों में चमकने की काबिलियत है: सुरेश रैना

लेकिन सुरेश रैना (Suresh Raina) ने कहा कि डेवोन कॉनवे (Devon Conway) में बड़े मैचों में चमकने की काबिलियत और दम है, और यह चीज उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए साबित किया है।

रैना ने अंत में कहा, “वह एक बड़ा मैच विनर है और हमने यह आईपीएल में देखा है। हमने देखा कि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शतक बनाया। वह मैदान के चारों ओर खेलता है। वह स्पिन का भी बहुत बढ़िया खिलाड़ी है, स्थिति को अच्छी तरह से समझता है। वह इस समय स्कोर नहीं कर रहा है, लेकिन उसने बड़े मैच में हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?