सोनू सूद के वायरल Tweet पर, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दिया मजेदार रिएक्शन
कीवी टीम के खिलाफ शमी ने लिए थे 7 विकेट।
अद्यतन - Nov 17, 2023 4:42 pm

इस वक्त टीम इंडिया में विराट कोहली से बड़े सुपरस्टार खिलाड़ी मोहम्मद शमी हैं, रफ्तार के इस सौदागर ने हर मैच में टीम का काम आसान बनाया है। भले ही शमी को शुरूआत में मौके नहीं मिले थे, लेकिन जैसी ही तेज गेंदबाज ने अंतिम 11 में अपनी जगह बनाई तो पूरी कहानी बदलकर रख दी। जिसके बाद बॉलीवुड के सितारे भी इस खिलाड़ी के मुरीद हो गए हैं।
मोहम्मद शमी ने बना डाला बड़ा रिकॉर्ड
टीम इंडिया ने मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 का सेमीफाइनल खेला था, जिसे रोहित की टीम ने अपने नाम किया था। इसी सेमीफाइनल में मोहम्मद शमी ने भारत के लिए वनडे क्रिकेट की सबसे शानदार गेंदबाजी का रिकॉर्ड बना दिया, जहां शमी ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी से कुल 7 कीवी बल्लेबाजों को आउट किया था और उनके नाम अभी वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट हैं।
सोनू सूद ने कर दिया मोहम्मद शमी को बोल्ड
*कीवी टीम के खिलाफ शमी ने लिए थे 7 विकेट।
*जिसके बाद अभिनेता सोनू सूद ने किया है मजेदार ट्वीट।
*सोनू सूद ने लिखा- न्यूजीलैंड में बैन हुए Shami कबाब।
*इस पर शमी ने भी दिया है मजेदार रिएक्शन।
मोहम्मद शमी ने कुछ ऐसे दिया वायरल Tweet का जवाब
Hahahahahhaah❤️ https://t.co/a9VkG1tqT9
— 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@MdShami11) November 16, 2023
फाइनल की तैयारी शुरू कर दी है इस खिलाड़ी
कितने विकेट लिए हैं शमी ने अभी तक वर्ल्ड कप 2023 में?
शमी साल 2019 वर्ल्ड कप में हैट्रिक अपने नाम कर चुके हैं, लेकिन असली खेल तो उन्होंने इस साल किया है। जहां वर्ल्ड कप 2023 में शमी ने कुल 6 मैच खेले हैं, इस 6 मैचों में इस गेंदबाज के नाम सबसे ज्यादा 23 विकेट हैं और वो सबसे ज्यादा विकेट के मामले में टॉप पर बने हुए हैं। साथ ही इस वक्त की टीम इंडिया में शमी को सबसे ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव है बतौर तेज गेंदबाज, उसके बाद बुमराह और सिराज का नंबर आता है। इस वर्ल्ड कप में सिराज-बुमराह ने भी कमाल की गेंदबाजी की है और सिराज कुछ समय के लिए बीच वर्ल्ड कप में वनडे के नंबर 1 गेंदबाज भी बने थे।