Who is Sameer Rizvi

IPL 2024 Auction: Who is Sameer Rizvi? जिसे चेन्नई सुपर किंग्स ने बेस प्राइस से 42 गुना ज्यादा रकम देकर खरीदा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के लिए ऑक्शन इस समय दुबई में जारी है।

Sameer Rizvi. (Image Source: X)
Sameer Rizvi. (Image Source: X)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के लिए ऑक्शन इस समय दुबई में जारी है। आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) के दूसरे राउंड में सभी फ्रेंचाइजियां अनकैप्ड और युवा भारतीय खिलाड़ियों में काफी रुचि दिखा रही है और उन्ही में से एक समीर रिजवी (Sameer Rizvi) है।

मेरठ के समीर रिजवी (Sameer Rizvi), जो दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर हैं, के लिए टीमों के बीच काफी काफी जंग हुई। इस 20-वर्षीय क्रिकेटर ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) में प्रवेश किया और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उनके लिए तुरंत अपना पैडल उठा लिया।

एमएस धोनी की कप्तानी में CSK के लिए खेलेंगे Sameer Rizvi (Who is Sameer Rizvi)

जिसके बाद गुजरात टाइटंस (GT) भी बोली में शामिल हो गई और GT के बोली से बाहर निकलने से पहले यह 7.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इस बीच, दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 7.80 करोड़ रुपये पर बोली में प्रवेश किया, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस युवा प्रतिभा को अपने खेमे में शामिल करने के मिशन पर थी और एमएस धोनी की अगुआई वाली फ्रेंचाइजी ने समीर को 8.40 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

यहां पढ़िए: IPL 2024 Auction: वर्ल्ड कप 2023 हार को भूल आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने कंगारूओं पर पानी की तरह बहाया पैसा

जी हां, उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले समीर रिजवी (Sameer Rizvi) करोड़पति बन गए हैं, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रूपये का 42 गुना ज्यादा रकम (8.40 करोड़ रुपये) देकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया है। उत्तर प्रदेश का यह प्रतिभाशाली बल्लेलबाज समीर रिजवी पिछले कुछ समय से अपनी तूफानी बल्लेबाजी से घरेलू क्रिकेट में धूम मचा रहा है।

विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं मेरठ के बल्लेबाज (Who is Sameer Rizvi)

समीर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, और इनकी सबसे बड़ी खासियत उनके छक्के लगाने की क्षमता है। 20 वर्षीय क्रिकेटर ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) की घरेलू लीग- यूपी टी-20 लीग में कानपुर सुपरस्टार्स के लिए नौ पारियों में 455 रन बनाए, और इस दौरान उन्होंने दी शतक लगाए और साथ ही उन्होंने इस लीग में सबसे अधिक छक्के भी लगाए हैं। उन्होंने अब तक कुछ फर्स्ट क्लास और लिस्ट-ए मैच खेल चुके हैं।

इसके अलावा, समीर रिजवी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 में सात पारियों में 69.25 के औसत और 139.89 के स्ट्राइक रेट से 277 रन बनाए, जिसमें दो अर्द्धशतक शामिल हैं। इसके बाद उन्होंने अंडर-23 लिस्ट ए प्रतियोगिता में सबसे अधिक रन बनाए, जहां उन्होंने फाइनल में 50 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली और उत्तर प्रदेश को अंडर-23 राज्य ए ट्रॉफी चैंपियनशिप ट्रॉफी दिलाई। रिजवी अंडर-19 में इंडिया-बी के लिए खेल चुके हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?