SA vs IND 2023-24: दक्षिण अफ्रीका में अपनी असली टेस्ट में पास होने के लिए सुनील गावस्कर ने यशस्वी जायसवाल को दी बेहद अनमोल सलाह - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA vs IND 2023-24: दक्षिण अफ्रीका में अपनी असली टेस्ट में पास होने के लिए सुनील गावस्कर ने यशस्वी जायसवाल को दी बेहद अनमोल सलाह

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा।

Sunil Gavaskar and Yashasvi Jaiswal. (Image Source: BCCI)
Sunil Gavaskar and Yashasvi Jaiswal. (Image Source: BCCI)

India’s tour of South Africa 2023-24, SA vs IND: महान भारतीय बल्लेबाज और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने कहा उन्हें पूरा विश्वास है कि युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे, क्योंकि उनके पास वो कला और क्षमता है।

आपको बता दें, यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने इस साल जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और अपने पहले टेस्ट में शतक जड़ा था। इस युवा सलामी बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज में दो मैचों में 88.66 की शानदार औसत से 266 रन बनाकर सभी को प्रभवित किया था।

टेस्ट सीरीज में धमाल मचाएंगे Yashasvi Jaiswal: Sunil Gavaskar

इस बीच, सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की बल्लेबाजी स्टाइल की तारीफ करते हुए इस बात पर प्रकाश डाला कि बाएं-हाथ के बल्लेबाज के पास गेंद को ‘बहुत देर से’ खेलने का कौशल है और जबरदस्त शॉट लगाने से पहले धैर्यपूर्वक अप्रोच अपनाते हैं।

यहां पढ़िए: SA vs IND 2023-24: साई सुदर्शन को इस क्रिकेटर की दिलेरी ने दिलाया ‘इम्पैक्ट फील्डर ऑफ द सीरीज’ अवार्ड

सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के हवाले से कहा, “हां, दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज यशस्वी के लिए एक परीक्षा होगी। लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि वह इन परिस्थितियों में भी कामयाब हो सकता है। मैंने टेस्ट मैचों में उसके बारे में जो देखा है, वह यह है कि वह गेंद को बहुत देर से खेलता है, उसका सिर बिल्कुल स्थिर रहता है, वह काफी अच्छी तरह से लाइन में आ जाता है। वह गेंद के साथ जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं।

“वह शॉर्ट बॉल के अच्छे खिलाड़ी हैं”- Sunil Gavaskar

वह इसे बहुत देर से खेलता है, वह बीच में खुद को समय देना पसंद करता है। वह शॉर्ट बॉल के अच्छे खिलाड़ी हैं, वह पुल शॉट खेलने से नहीं डरते। मुझे लगता है कि जब दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी जगहों पर कूकाबूरा गेंद का इस्तेमाल होता है, तो पहले 12 ओवर महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि उसके बाद गेंद कुछ नहीं करती। अगर आप 12 ओवर तक टिक जाते हैं और आप अच्छे बल्लेबाज हैं, तो कोई भी आपको आउट नहीं कर सकता। तो यशस्वी जायसवाल को खुद से यही कहना है। अगर आप पहले 10-12 ओवरों में चुनौतियों को पार कर लेते हैं, तो आप बड़ा स्कोर कर सकते हैं।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?