KC Cariappa ने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड का ड्रग्स के साथ का वीडियो किया वायरल, काफी समय से दोनों के बीच चल रहा है विवाद
केसी करियप्पा ने एक शिकायत दर्ज की है और उन पर आरोप लगाया है कि वो कॉफी ड्रग्स करती हैं और शराब भी पीती हैं।
अद्यतन - दिसम्बर 27, 2023 5:42 अपराह्न

कर्नाटक के शानदार स्पिनर केसी करियप्पा ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ चल रहे विवाद के बीच में ही एक वीडियो रिलीज किया है जिसमें देखा जा सकता है कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ड्रग्स कर रही है। केसी करियप्पा ने एक शिकायत दर्ज की है और उन पर आरोप लगाया है कि वो कॉफी ड्रग्स करती हैं और शराब भी पीती हैं।
वहीं महिला ने यह आरोप लगाया था कि क्रिकेटर ने उन्हें प्रेग्नेंट किया और फिर जबरदस्ती अबॉर्शन करने के लिए कहा। यह विवाद पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु पुलिस उस वीडियो की जांच कर रही है जिसे केसी करियप्पा ने कथित तौर पर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के खिलाफ जारी किया है। इसमें उन्होंने यह आरोप लगाया है कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ड्रग्स का काफी इस्तेमाल करती हैं।
वेबसाइट के मुताबिक बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर B. Dayananda ने कहा कि, ‘हम उस वीडियो की जांच कर रहे हैं और जिसे रिलीज किया गया है। ड्रग्स का सूत्र और ड्रग पेडलर की डिटेल की भी जांच हो रही है। सबूत के बाद ही हम एक्शन लेंगे।’
जाने कौन है केसी करियप्पा?
केसी करियप्पा ने अभी तक 13 लिस्ट ए मुकाबलों में 37 के औसत से 12 विकेट अपने नाम किए हैं। 45 टी20 मैच में उन्होंने 24 के ऊपर के औसत से 45 विकेट झटके हैं। यही नहीं केसी करियप्पा इंडियन प्रीमियर लीग में भी भाग ले चुके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में केसी करियप्पा कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स XI पंजाब और राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल चुके हैं।
यह भी पढ़े: PTV Sports ने ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज की लाइव कवरेज पर लगाई रोक, जाने क्या है पूरा मामला
इंडियन प्रीमियर लीग में इस स्पिनर ने 11 मैच में 43 के ऊपर के औसत से 8 विकेट हासिल किए थे। आगामी सीजन में वो अनसोल्ड गए हैं। उन्होंने अपना बेस प्राइस 20 लाख रुपए रखा था लेकिन किसी ने भी उन पर बोली नहीं लगाई।