जनवरी 3 – Evening News Headlines आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Jan 3, 2024 4:23 pm

1) Team India को मिला ‘दूसरा’ आर अश्विन, स्पिनर की पूरी कॉपी करता है ये गेंदबाज
SA vs IND, 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 3 जनवरी से न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड, केपटाउन में खेला जा रहा है। अपने टेस्ट करियर का आखिरी मैच खेल रहे और साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन यह फैसला टीम पर पूरी तरह से उलटा पड़ गया। मोहम्मद सिराज के मैजिक के चलते साउथ अफ्रीका पहली पारी में मात्र 55 रन पर ऑलआउट हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)
2) साउथ अफ्रीका पहुंचे चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर, रोहित और विराट से करेंगे T20 World Cup को लेकर बात
टीम इंडिया इस वक्त दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज से केपटाउन में खेला जाएगा। इस सीरीज के बाद भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए टीम चयन से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली से बात कर सकते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
3) NZ vs PAK 2024: केन विलियमसन की वापसी के साथ न्यूजीलैंड ने T20I सीरीज के लिए किया मजबूत टीम का ऐलान
Pakistan’s tour of New Zealand 2024, NZ vs PAK: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) 12 जनवरी से पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में पाकिस्तान की मेजबानी करने जा रही है। न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने पाकिस्तान के खिलाफ आगामी T20I सीरीज के लिए आज 3 जनवरी को अपनी 13-सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)
4) ICC Test Ranking में विराट कोहली का जलवा, चार पायदान की लगाई छलांग, टॉप-10 में एकमात्र भारतीय बल्लेबाज
सेंचुरियन टेस्ट में भारत को करारी हार मिली थी, लेकिन विराट कोहली (Virat Kohli) और केएल राहुल (KL Rahul) ने महत्वपूर्ण पारी खेली थी। जहां राहुल ने पहली पारी में शतक लगाया था। वहीं विराट ने दूसरी पारी में अकेले संघर्ष करते हुए 76 रन बनाए थे। अब वह जारी नई टेस्ट रैंकिंग (ICC Test Ranking) में टॉप-10 में शामिल हुए हैं। कोहली को चार पायदान का फायदा हुआ है और वह 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
5) सिराज को किसी ने बोला था, ये साउथ अफ्रीका नहीं श्रीलंका की टीम है और फिर…
नए साल का आगाज टीम इंडिया ने अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच से किया है, जहां इस टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज मेजबानों पर कहर बनकर टूट पड़े हैं। साथ ही अफ्रीका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के खिलाड़ी जोश से लबरेज नजर आ रहे हैं और मेजबान टीम का टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला गलत साबित हो रहा है। दूसरी ओर आज के मैच के लिए दोनों टीमों में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
6) Twitter Reactions: पैट कमिंस का फाइफर तो आमेर जमाल की जुझारू पारी, देखें पहले दिन के खत्म होने पर फैंस के रिएक्शन
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच आज 3 जनवरी से दोनों टीमों के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शुरू हुआ। तो वहीं मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली पाकिस्तान की शुरूआत कुछ खास नहीं रही। लेकिन मोहम्मद रिजवान और आमेर जमाल की अर्धशतकीय पारी के बदौलत पाक टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। (पढ़ें पूरी खबर)
7) मोहम्मद सिराज की आग उगलती गेंदबाजी देख, घर बैठे सूर्यकुमार यादव के उड़े होश
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने साल 2024 का धमाकेदार आगाज किया है, जहां इस समय सिराज की गेंदों ने अफ्रीका टीम को दिन में तारे दिखा दिए हैं। वहीं एक बार फिर से इस तेज गेंदबाज के दम पर टीम ने पहले दिन ही मैच में पकड़ बना ली है, दूसरी ओर सिराज की गेंदबाज देख अब टीम के चोटिल खिलाड़ियों के भी होश उड़ गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
8) दिल जीतना कोई डेविड वॉर्नर से सीखे, आखिरी टेस्ट मैच में फिल ह्यूज के लिए किया स्पेशल काम
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर (David Warner) पाकिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आखिरी मैच होम ग्राउंड सिडनी में खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। पहले दिन के खेल में मैदान में बल्लेबाजी करने के लिए उतरने से पहले डेविड वॉर्नर ने दिवंगत फिल ह्यूज की पट्टिका (plaque) को छूआ, और ये पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। (पढ़ें पूरी खबर)
9) Team India को मिला ‘दूसरा’ आर अश्विन, स्पिनर की पूरी कॉपी करता है ये गेंदबाज
Team India और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आगाज हो गया है, इस समय सीरीज में अफ्रीका टीम 1-0 से आगे चल रही है। ऐसे में भारतीय टीम इस टेस्ट मैच के जरिए वापसी कर सीरीज हार से बचना चाहेगी, दूसरी ओर टीम के अभ्यास के दौरान नेट्स में गजब का नजारा दिखा और भारतीय टीम को आर अश्विन की कॉपी मिल चुकी है। (पढ़ें पूरी खबर)