जनवरी 4- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से - क्रिकट्रैकर हिंदी

जनवरी 4- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें

Cricket World (Image Credit- Twitter)
Cricket World (Image Credit- Twitter)

1. एक बार फिर क्रिकेट के मैदान में होगा पटौदी परिवार का राज; इस क्रिकेट लीग से जुड़े करीना कपूर खान-सैफ अली खान

बॉलीवुड के पावर कपल करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) में कोलकाता टीम खरीदने की घोषणा की है। इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) में कोलकाता टीम का स्वामित्व पाने का मतलब यह है कि क्रिकेट के साथ सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के परिवार का कनेक्शन और मजबूत हो गया है, जिससे वे पारंपरिक रूप से जुड़े हुए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

2. ICC Awards 2023: क्या ये दो भारतीय क्रिकेटर इन सितारों को पछाड़कर हासिल कर पाएंगे बड़े अवार्ड?

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 3 जनवरी 2024 को टी-20 प्रारूप में आईसीसी अवार्ड्स 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किए खिलाड़ियों की घोषणा की। भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को आईसीसी मेंस T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है, जबकि यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) आईसीसी मेंस इमर्जिंग T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 अवार्ड के लिए रेस में शामिल हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

3. “भारत टेस्ट और टी-20 में ओवररेटेड टीम है”- श्रीकांत ने अपने इस बयान से मचाई सनसनी

2023 में क्रिकेट पिच पर एक भूलने योग्य समय बिताने के बाद, टीम इंडिया नए साल में एक नई शुरुआत करना चाहेगी। वे आज बुधवार, 03 जनवरी को न्यूलैंड्स, केपटाउन में दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका का सामना कर रहे हैं। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम को सेंचुरियन में शुरुआती गेम में पारी और 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा और वो अब सीरीज बराबर करने के लिए जीत की तलाश है। (पढ़ें पूरी खबर)

4. ICC ने इस नियम में किया बदलाव, अब फील्डिंग टीम के स्टंपिंग अपील पर काॅट बिहाइंड की जांच नहीं की जाएगी

क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने नए साल के मौके पर, फील्डिंग टीम द्वारा स्टंपिंग अपील के नियम में बड़ा बदलाव किया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से आईसीसी की सुझाव समिति क्रिकेट से जुड़े कई नियमों में बदलाव की मांग, एपेक्स क्रिकेट बोर्ड से कर रही थी। (पढ़ें पूरी खबर)

5. SA vs IND 2023-24: केप टाउन टेस्ट में फ्लॉप होते ही फैंस ने श्रेयस अय्यर पर बरसाई गालियां

SA vs IND: दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया (Team India) इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे और अंतिम मुकाबले में आमने-सामने है। यह दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत टेस्ट मैच 3 जनवरी से केप टाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

6. श्रीलंका क्रिकेट टीम ने इस 32 वर्षीय खिलाड़ी को बनाया नया टेस्ट कप्तान

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव किया है। बता दें कि टीम ने अपनी टेस्ट टीम की कमान 32 वर्षीय धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva) के हाथों में सौंपी है। बता दें कि इस बात की जानकारी श्रीलंका क्रिकेट के चीफ सेलेक्टर उपुल थरंगा ने दी है, जो श्रीलंका को टेस्ट क्रिकेट में लीड करने वाले कुल 18वें खिलाड़ी होंगे। इसके अलावा आपको बता दें कि वह टीम में दिमुथ करूणारत्ने को रिप्लेस करेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

7. ‘आप 5 दिनों का टेस्ट मैच क्यों रखते हैं’ टेस्ट मैचों के जल्दी खत्म होने पर Aakash Chopra ने दिया चौंकाने वाला बयान

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच केप टाउन के न्यूलैंड्स में जारी दूसरा टेस्ट मैच किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं रहा है। बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी के सामने साउथ अफ्रीका 55 रनों पर ऑलआउट हो गई। यह अफ्रीका का टेस्ट में भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर है। (पढ़ें पूरी खबर)

8. शान मसूद के विकेट पर फैन्स में गुस्सा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर लगाया टेक्नोलॉजी के गलत इस्तेमाल का आरोप

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच सिडनी में खेला जा रहा है। मुकाबले के दौरान एक ऐसी घटना घटी, जिसके कारण सोशल मीीडिया पर काफी बवाल मचा हुआ है। दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल मार्श ने 10 गेंदों में दो बार पाकिस्तानी बल्लेबाज शान मसूद को आउट किया। पहली दफा वह नो बॉल के कारण बच गए, लेकिन दूसरी बार में उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। (पढ़ें पूरी खबर)

9. गजब! विराट कोहली के आउट होने के बाद, बड़ी खुश नजर आई वाइफ अनुष्का शर्मा

अफ्रीका के खिलाफ एक बार फिर से विराट कोहली ने भारतीय टीम की लाज बचाई, जहां एक ओर लगातार विकेट गिर रहे थे। दूसरी ओर विराट एक छोर पर डटे हुए नजर आ रहे थे, वहीं मैच के पहले दिन का खेल देखने उनकी वाइफ अनुष्का भी पहुंची थी। इस दौरान एक गजब का नजारा देखने को मिला, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही इस वीडियो को देख कई लोग हैरान भी हैं और उसे शेयर कर रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

10. केपटाउन टेस्ट को लेकर सचिन तेंदुलकर का ये ट्वीट तेजी से हो रहा है वायरल

दक्षिण और भारत के बीच केपटाउन में इस वक्त टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। कल टेस्ट मैच के पहले दिन कुल 23 विकेट गिरे, जिसे देखकर पूरा क्रिकेट जगह हैरान है। इस मैच को देखकर खुद क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी हैरान हैं। साथ ही में उन्होंने यहां इशारों ही इशारों में टेस्ट क्रिकेट के ऐसे मैचों को लेकर चिंता जताई है। (पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?