मैं रन बनाने के लिए अपने स्ट्राइक रेट से बिल्कुल भी समझौता नहीं करता हूं: जितेश शर्मा - क्रिकट्रैकर हिंदी

मैं रन बनाने के लिए अपने स्ट्राइक रेट से बिल्कुल भी समझौता नहीं करता हूं: जितेश शर्मा

11 जनवरी को मोहाली में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया।

Jitesh Sharma (Pic Source-Twitter)
Jitesh Sharma (Pic Source-Twitter)

11 जनवरी को मोहाली में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से युवा खिलाड़ी जितेश शर्मा ने काफी  अच्छी बल्लेबाजी की और 20 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 31 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

अभी तक जितेश शर्मा को ज्यादा मौके राष्ट्रीय टीम में नहीं मिले हैं लेकिन उनका प्रदर्शन भारत की ओर से काफी अच्छा रहा है। टी20 प्रारूप में जितेश शर्मा ने अपनी छाप छोड़ी है। मैच खत्म होने के बाद जितेश शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक बल्लेबाजी करने के दौरान वो अपने स्ट्राइक रेट से बिल्कुल भी समझौता नहीं करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि टी20 क्रिकेट में बल्लेबाज को आक्रामक बल्लेबाजी करनी चाहिए और वो भी इसी सोच के साथ बल्लेबाजी करते हैं।

जिओसिनेमा पर बात करते हुए जितेश शर्मा ने कहा कि, ‘रन बनाने के लिए मैं अपने स्ट्राइक रेट से समझौता नहीं करता हूं। मेरा स्ट्राइक रेट अच्छा रहे मैं इसी की पूरी कोशिश करता हूं। इस खेल का भी यही मानना है। मेरा यही मानना है कि जो भी रन मैं बनाता हूं उससे आने वाले बल्लेबाजों को भी काफी मदद मिलती है और वो भी खुलकर बल्लेबाजी कर सकते हैं। यही मेरा लक्ष्य होता है।

मेरा फोकस यही रहता है कि मैं अकेले अपने दम पर मैच को खत्म कर पाऊं। फिलहाल मैं ऐसा नहीं कर पा रहा हूं लेकिन मुझे पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में अपनी टीम को मैं मुकाबले खत्म करके दे सकूं।’

मैं बल्लेबाजी करते समय ज्यादा नहीं सोचता हूं: रिंकू सिंह

भारतीय टीम के एक और युवा खिलाड़ी रिंकू सिंह ने भी अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और कई लोगों ने उनकी बल्लेबाजी की जमकर तारीफ भी की है।

रिंकू सिंह ने कहा कि, ‘मेरी आदत हो गई है कि नंबर 6 पर बल्लेबाजी करना और मुकाबले को खत्म करना। मैं अपने काम से बहुत ही खुश हूं। मोहाली में काफी ठंडक थी और यहां फील्डिंग करना बहुत ही मुश्किल था। मैंने अपने आप से यही कहा कि नंबर 6 पर बल्लेबाजी करूं और मेरे पास ज्यादा गेंद खेलने का भी मौका नहीं था इसलिए मैं ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाह रहा था। मैं धोनी भाई से भी बातचीत कर चुका हूं और उन्होंने कहा है कि गेंद को देखकर खेले। जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है बस अपना दिमाग शांत रखें। मैंने भी वैसा ही किया।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?