BBL 2023-24: पर्थ स्काॅचर्स बनाम ब्रिसबेन हीट मुकाबले में Michael Neser द्वारा लपके गए शानदार कैच की वीडियो आपने देखी क्या? - क्रिकट्रैकर हिंदी

BBL 2023-24: पर्थ स्काॅचर्स बनाम ब्रिसबेन हीट मुकाबले में Michael Neser द्वारा लपके गए शानदार कैच की वीडियो आपने देखी क्या?

पर्थ स्काॅचर्स ने ब्रिसबेन हीट को जीत के लिए 159 रनों का लक्ष्य दिया है। 

Perth Scorchers vs Brisbane Heat (Image Credit- Twitter X)
Perth Scorchers vs Brisbane Heat (Image Credit- Twitter X)

जारी बिग बैश लीग का 35वां मैच आज 13 जनवरी, शनिवार को पर्थ स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में ब्रिसबेन हीट के खिलाड़ी माइकल नीसर (Michael Neser) ने एक शानदार कैच लपका है, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

हुआ यूं कि मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली पर्थ स्काॅचर्स के लिए कूपर कैनौली 35 रन पर बल्लेबाजी कर रहे होती है, और वह 16वें ओवर में जेवियर बारलेट द्वारा फेंकी गई आखिरी गेंद पर तेज शाॅट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद मिस टाइम होकर लाॅन्ग ऑफ की ओर हवा में चली गई।

लेकिन इस दौरान 30 गज के दायरे में खड़े माइकल नीसर तेजी से इस गेंद के पीछे भागे और गेंद के नीचे गिरने से पहले शानदार कैच लपका। इसके बाद नीसर द्वारा कैच लपकने की वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गई।

देखें माइकल नीसर द्वारा पकड़े गए शानदार कैच की वीडियो

पर्थ स्काॅचर्स ने ब्रिसबेन हीट को दिया 159 रनों का लक्ष्य

तो वहीं आपको इस मैच का हाल बताएं, तो पर्थ स्काॅचर्स ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। मैच में स्काॅचर्स की बल्लेबाजी का टाॅप ऑर्डर बुरी तरह फेल साबित हुआ।

लेकिन इसके बाद मिडिल ऑर्डर में लाॅरी एवांस ने 26, कूपर कैनौली ने 35 और निक हाॅबसन ने 48* रनों की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। तो वहीं ब्रिसबेन हीट की गेंदबाजी के बारे में बात करें तो माइकल नीसर को 2 विकेट मिले। इसके अलावा जेवियर बारलेट, स्पेंसर जाॅनसन, मैथ्यू कुहनेमन और पाॅल वाल्टर को 1-1 विकेट मिला। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि मैच में कौनसी टीम जीत हासिल करती है?

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: ‘मां ने अपनी सोने की चेन बेचकर मुझे किट दी’ भारतीय टेस्ट टीम में चुने जाने के बाद Dhruv Jurel

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?