Prithvi Shaw ने साल 2024 में खाई कसम, टीम इंडिया में वापसी कर के ही लेंगे दम - क्रिकट्रैकर हिंदी

Prithvi Shaw ने साल 2024 में खाई कसम, टीम इंडिया में वापसी कर के ही लेंगे दम

मुंबई रणजी टीम के लिए बड़ी राहत देने वाली खबर आई है सामने।

Prithvi Shaw (Image Credit- Instagram)
Prithvi Shaw (Image Credit- Instagram)

इन दिनों युवा बल्लेबाज Prithvi Shaw NCA में मौजूद हैं, जहां वो अपने फिटनेस पर खासा ध्यान दे रहे हैं। ये खिलाड़ी काफी समय से क्रिकेट नहीं खेल पा रहा था, जिसका कारण था काउंटी क्रिकेट के दौरान लगी गंभीर चोट। लेकिन अब शॉ वापसी की राह पर है और बल्लेबाजी के साथ-साथ फिटनेस पर काफी ज्यादा काम करने में लगे हुए हैं इन दिनों।

अपनी फिटनेस को लेकर काफी Troll होता है ये बल्लेबाज

वैसे तो Prithvi Shaw का नाम धाकड़ बल्लेबाजों में आता है, लेकिन ये खिलाड़ी अपनी फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा ही Troll होता है। दरअसल, शॉ का वजन काफी तेजी से बढ़ा है, जिसका नजारा काउंटी क्रिकेट के दौरान देखने को मिला था। ऐसे में ये खिलाड़ी अपनी उम्र से काफी ज्यादा बड़ा नजर आ रहा था, साथ ही फैन्स उनके पोस्ट पर कमेंट कर वजन कम करने के लिए सलाह देते हुए नजर आ जाते हैं।

बस टीम इंडिया में होने वाली है बल्लेबाज Prithvi Shaw की वापसी…

*मुंबई रणजी टीम के लिए बड़ी राहत देने वाली खबर आई है सामने।
*बल्लेबाज Prithvi Shaw ने शुरू किया नेट्स में तेज गेंदबाजी का सामना करना।
*शॉ ने खुद इंस्टा स्टोरी पर बल्लेबाजी अभ्यास का वीडियो किया है शेयर।
*NCA के नेट्स में पूरी तरह लय में नजर आ रहा है टीम इंडिया का ये खिलाड़ी।

Prithvi Shaw की इंस्ट स्टोरी वीडियो से ली गई 3 तस्वीरें

Prithvi Shaw (Image Credit- Instagram)
Prithvi Shaw (Image Credit- Instagram)

अब कुछ ऐसे दिखने लगा है ये युवा बल्लेबाज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PRITHVI PANKAJ SHAW (@prithvishaw)

रणजी ट्रॉफी के जरिए होगी मैदान पर वापसी

इस वक्त भारत का सबसे बड़ा टूर्नामेंट यानी की रणजी ट्रॉफी खेली जा रही है, वहीं शॉ मुंबई टीम से अपना घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। घुटने के रिहैब के चलते ये युवा बल्लेबाज शुरूआत के 2 मैचों का हिस्सा नहीं रहा, मुंबई ने पहला मैच बिहार के खिलाफ खेला था और इस वक्त ये टीम दूसरा मैच आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेल रही है। दूसरी ओर शॉ नेट्स पर लौट आए हैं, ऐसे में ये खिलाड़ी मुंबई टीम से तीसरे रणजी मैच खेलते हुए नजर आ सकता है और शॉ ने अगस्त 2023 से कोई भी मैच नहीं खेला है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?