इंदौर जाते समय फ्लाइट में काफी परेशान हुए रिंकू सिंह, वीडियो हुआ तेजी से वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंदौर जाते समय फ्लाइट में काफी परेशान हुए रिंकू सिंह, वीडियो हुआ तेजी से वायरल

Rahmanullah Gurbaz ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो किया है पोस्ट।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

काफी कम समय में युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली है, पहले टी20 इंटरनेशनल में उनका डेब्यू हुआ और फिर साल के आखिर में वनडे में भी उनको मौका मिल गया है। इस बीच रिंकू का सोशल मीडिया पर एक वीडियो हुआ आया है, जिसमें वो फ्लाइट में काफी ज्यादा परेशान होते हुए नजर आ रहे हैं और ये वीडियो भी वायरल हो रहा है।

रिंकू सिंह को दिए थे मिस्टर IPL ने टिप्स

टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच मोहाली में हुआ था, वहीं इस सीरीज में सुरेश रैना कमेंट्री कर रहे हैं। इस दौरान मैच से ठीक पहले रैना मैदान पर रिंकू सिंह से मुलाकात करने पहुंचे थे और इस दौरान उन्होंने रिंकू को कुछ अहम टिप्स भी दी थी। वैसे रिंकू और रैना दोनों ही उत्तर प्रदेश से आते हैं और दोनों का ही नाम धाकड़ बल्लेबाजों की लिस्ट में आता है।

चैन से सोने भी नहीं देते रिंकू सिंह को अफगान टीम के खिलाड़ी

*Rahmanullah Gurbaz ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो किया है पोस्ट।
*इस वीडियो में फ्लाइट में रिंकू सिंह के साथ मस्ती करते नजर आए गुरबाज।
*चैन की नींद सो रहे रिंकू को किया गुरबाज ने परेशान, दोनों के बीच है पक्की दोस्ती।
*बल्लेबाज रिंकू और गुरबाज दोनों KKR टीम से IPL में खेलते हैं साथ।

रिंकू सिंह का ये वाला वीडियो आया सामने

दूसरे टी20 के लिए इंदौर पहुंची टीम इंडिया

अफगानिस्तान और टीम इंडिया के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज है, पहला मैच मोहाली में हुआ था दूसरा मैच इंदौर में है और तीसरा मैच बैंगलोर में खेला जाएगा। वहीं दूसरा टी20 मैच 14 जनवरी को होगा, जो इंदौर के मैदान पर होगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया इंदौर पहुंच गई है, जिसका वीडियो टीम के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। इस दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ियों से इंदौर शहर को लेकर कुछ मजेदार सवाल-जवाब हुए हैं, वैसे टीम के साथ मौजूद तेज गेंदबाज आवेश खान इंदौर के रहने वाले हैं।

टीम के सोशल मीडिया पर ये वीडियो आया सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?