जनवरी 20- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Jan 20, 2024 4:06 pm

1) NZ vs PAK: पांचवें T20I मैच से बाहर हुए डेरिल मिचेल, CSK के खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट के रूप में किया शामिल
न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर डेरिल मिचेल ने अपने वर्कलोड को मैनेज करने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ पांचवें टी-20 मैच से बाहर होने का फैसला किया है। युवा खिलाड़ी रचिन रवींद्र को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया है। उम्मीद है कि रचिन रवींद्र को आखिरी मैच में प्लेइंग XI में मौका मिलेगा। (पढ़ें पूरी खबर)
2) क्या पूरी भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से चूक जाएंगे मोहम्मद शमी? टखने की चोट के लिए भारतीय गेंदबाज की लंदन यात्रा हुई तय
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) कथित तौर पर अपने टखने की चोट को लेकर एक स्पेशलिस्ट से परामर्श करने के लिए लंदन की यात्रा करेंगे। मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) को पिछले साल नवंबर में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दौरान चोट लग गई थी, जिसके कारण वह अभी भी क्रिकेट के मैदान से बाहर चल रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
3) सानिया मिर्जा को बिना तलाक दिए शोएब मलिक ने की पाकिस्तान अभिनेत्री सना जावेद से शादी
पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री सना जावेद से शादी कर ली है। उन्होंने आज यानी 20 जनवरी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और सना जावेद की शादी की तस्वीरों को साझा किया। बता दें, पिछले काफी समय से ऐसी अफवाहें उड़ रही थी कि वो अब भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से अलग हो चुके हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
4) मोहम्मद शमी को इंस्टा का चस्का पड़ा भारी, फैन्स ने उड़ाया नई तस्वीर का जमकर मजाक
मोहम्मद शमी भले ही क्रिकेट के मैदान पर इन दिनों एक्टिव नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर शमी हर दिन के साथ कुछ ना कुछ पोस्ट कर रहे हैं। जो फैन्स को भी काफी पसंद आता है, लेकिन इस बार शमी ने कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है कि फैन्स उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं और उन्हें Troll कर रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
5) Rishabh Pant पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, इंस्टा स्टोरी के जरिए किया बड़ा इशारा
सड़क हादसे के कारण Rishabh Pant के क्रिकेट करियर पर लंबा ब्रेक लगा है, जहां अब इस खिलाड़ी को क्रिकेट से दूर हुए करीब 1 साल हो गया है। दूसरी ओर पूरे धैर्य के साथ पंत वापसी के लिए कड़ी मेहनत करने में लगे हुए हैं, इस बीच उनकी नई इंस्टा स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है और कई सवाल खड़े कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर)
6) Prithvi Shaw को लेकर आई बुरी खबर, फैन्स का रो-रो कर हुआ बहुत बुरा हाल
इन दिनों युवा बल्लेबाज Prithvi Shaw 22 गज से दूर चल रहे हैं, जिसका कारण है साल 2023 में उनकी लगी एक गंभीर चोट। इस बीच हाल ही में ये खिलाड़ी अभ्यास करते हुए नजर आया था, लेकिन अब शॉ को लेकर एक ऐसी खबर आई है। जिसने फैन्स को काफी ज्यादा दुखी किया है और खुद अब ये बल्लेबाज भी काफी निराश है। (पढ़ें पूरी खबर)
7) CSK टीम को घमंड हुआ भारी, IPL शुरू होने से पहले खिलाड़ियों ने की ट्रॉफी जीतने की तैयारी
IPL 2023 के फाइनल में CSK के सामने गुजरात टीम थी, साथ ही वो फाइनल लीग के इतिहास का सबसे ज्यादा रोमांचक फाइनल था। जिसमें धोनी की सेना ने GT को मात देते हुए 5वीं बार खिताब अपने नाम किया था, ऐसे में अब टीम फिर से लीग खेलने की तैयारी में है और खिलाड़ियों ने पहले जीत का बिगुल बजा दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)
8) कौन हैं सना जावेद, जिसकी खूबसूरती की गिरफ्त में आकर सानिया मिर्जा का प्यार भुला बैठे शोएब मलिक?
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सीनियर ऑलराउंडर शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने आज 20 जनवरी को पूरे क्रिकेट जगत को चौंकाते हुए भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) के खुला करने के बाद अपनी तीसरी शादी की घोषणा की। (पढ़ें पूरी खबर)
9) “भारत प्रबल दावेदार है, लेकिन बैजबॉल वाले इंग्लैंड को भी कम नहीं समझना चाहिए”- नासिर हुसैन
बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम के राष्ट्रीय टीम की कमान संभालने के बाद से भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज निश्चित रूप से इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। उन्होंने मिलकर टेस्ट क्रिकेट खेलने के तरीके को बदल दिया है और पिछले कुछ वर्षों में क्वालिटी टीमों के खिलाफ बेहद सफल रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
10) क्रिकेट में अपने फ्यूचर को लेकर काफी टेंशन में हैं Sarfaraz Ahmed, पाकिस्तान छोड़ने की कर रहे हैं प्लानिंग
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद कथित तौर पर टेस्ट टीम में अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता के बीच अपने परिवार के साथ लंदन शिफ्ट हो गए हैं। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती टेस्ट में बल्ले से फ्लॉप रहे थे जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने पर्थ टेस्ट में क्रमशः केवल तीन और चार रन बनाए और बाद में ऑस्ट्रेलिया में दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए उनकी जगह मोहम्मद रिज़वान को टीम में शामिल किया गया। (पढ़ें पूरी खबर)