कप्तान रोहित शर्मा को है जीत का पूरा विश्वास, अच्छे मूड में दिखे हिटमैन मैदान पर इस बार - क्रिकट्रैकर हिंदी

कप्तान रोहित शर्मा को है जीत का पूरा विश्वास, अच्छे मूड में दिखे हिटमैन मैदान पर इस बार

पहले टेस्ट मैच के लिए हैदराबाद में टीम इंडिया ने किया अभ्यास शुरू।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

साल 2024 के आगाज के साथ टीम इंडिया ने जीत की कहानी लिखी है, साथ ही कप्तान रोहित शर्मा ने भी साल का आगाज शतक के साथ किया है। ऐसे में अब इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की बारी है और हिटमैन की भी पूरी तैयारी है, वहीं टीम इंडिया के अभ्यास सत्र में कप्तान का मस्त अंदाज नजर आया है।

हाल ही में शतक लगाया था कप्तान रोहित ने

वर्ल्ड कप 2023 ना जीतने का गम अभी भी कप्तान रोहित शर्मा को है, लेकिन अब वो इस गम से आगे बढ़ते जा रहे हैं। पहले रोहित की कप्तानी में टीम ने अफ्रीका को डेढ़ दिन में टेस्ट मैच हराया था, उसके बाद टी20 सीरीज में अफगान टीम का सूपड़ा साफ किया। इसी टी20 सीरीज में रोहित ने शानदार शतक बनाया था और वो उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का 5वां शतक था। ऐसे में अब इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में हिटमैन से टीम को काफी ज्यादा उम्मीदें रहने वाली है।

कप्तान रोहित शर्मा तो CHILL मूड में हैं भाई

*पहले टेस्ट मैच के लिए हैदराबाद में टीम इंडिया ने किया अभ्यास शुरू।
*इस दौरान टीम के कप्तान रोहित शर्मा का दिखा थोड़ा अलग ही मूड।
*अभ्यास के दौरान काफी ज्यादा खुश दिखे हिटमैन, कर रहे थे मस्ती।
*सीरीज से पहले रोहित खुद को और बाकी खिलाड़ियों को कर रहे हैं रिलेक्स।

इस वीडियो में नजर आया कप्तान रोहित का अलग अंदाज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

इंग्लैंड टीम ने शुरू कर दी है पहले टेस्ट की तैयारी

इंग्लैंड टीम के लिए भारत का ये लंबा दौरा रहने वाला है, जहां इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैच होंगे। वहीं पहला टेस्ट मैच जो 25 जनवरी से खेला जाएगा, उसके लिए इंग्लैंड टीम ने तैयारियां शुरू कर दी है। हैदराबाद से टीम के अभ्यास का वीडियो सामने आया है, इस दौरान इंग्लिश टीम के खिलाड़ी गर्मी में कड़ा अभ्यास करते हुए नजर आए। अब देखना अहम होगा की भारत की पिचों पर इंग्लिश गेंदबाजों और बल्लेबाजों का प्रदर्शन कैसा रहता है।

ये वीडियो सामने आया है टीम का

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?