‘ऑस्ट्रेलिया डे’ को किसी और दिन सेलेब्रेट करने वाले बयान पर पैट कमिंस को मिला स्टीव स्मिथ का साथ
ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ियों ने 26 जनवरी से सेलेब्रेट होने वाले 'ऑस्ट्रेलिया डे' पर खेलने को लेकर असमर्थता जताई है।
अद्यतन - Jan 24, 2024 3:43 pm

ऑस्ट्रेलिया टीम के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि क्या हम ‘ऑस्ट्रेलिया डे’ को किसी और दिन सेलेब्रेट करने के लिए दिन नहीं ढूंढ सकते।
गौरतलब है कि इस बार ‘ऑस्ट्रेलिया डे’ ऑस्ट्रेलिया सरकार द्वारा 26 जनवरी को मनाया जा रहा है। हालांकि, इस समय पूरी ऑस्ट्रेलिया टीम वेस्टइंडीज के साथ ब्रिसबेन, गाबा में दूसरे टेस्ट मैच में खेलती हुई नजर आएगी। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया डे वाले दिन स्काॅट बोलेंड और एश्ले गार्डनर जैसे क्रिकेटरों ने क्रिकेट खेलने में असमर्थता दिखाई थी।
जिसके बाद अब स्मिथ ने बोलेंड के साथ अपनी बात को साझा करते हुए ऑस्ट्रेलिया दिवस पर चर्चा की। उन्होंने सभी ऑस्ट्रेलियाई लोगों से इस दिन को मनाने की इच्छा व्यक्त की, लेकिन स्वीकार किया कि वर्तमान में हर कोई ऐसा महसूस नहीं करता है। स्मिथ ने सुझाव दिया कि आगे बढ़ने के लिए सभी ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए उस विशेष दिन को मनाने का एक तरीका खोजना होगा।
स्टीव स्मिथ का बड़ा बयान आया सामने
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया डे को लेकर स्टीव स्मिथ ने thewest.com.au के हवाले से कहा- मैं पिछले दिनों स्कॉट बोलैंड से इस बारे में बात कर रहा था और ऑस्ट्रेलियाई होने के नाते, आप चाहते हैं कि सभी ऑस्ट्रेलियाई उस दिन को सेलेब्रेट करें।
लेकिन इस समय जिस तरह बाकी ऑस्ट्रेलियाई आगे बढ़ रहे हैं और कुछ आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। शायद हमें आगे बढ़ने का रास्ता बदलने की जरूरत है, ताकि सभी ऑस्ट्रेलियाई इस दिन को सेलेब्रेट कर सकें।
साथ ही आपको बता दें कि अब ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी पैट कमिंस और स्टीव स्मिथ 25 जनवरी से वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आए वाले हैं।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: अधिक जिम्मेदारी और अपने करियर को नई दिशा देने के लिए खेलते हुए नजर आएंगे जसप्रीत बुमराह