फरवरी 11 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Feb 11, 2024 3:41 pm

1) IND vs ENG: भारत के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को बड़ा झटका, Jack Leach पूरे दौरे से बाहर
IND vs ENG 2024: भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि इंजरी के कारण इंग्लिश टीम से अनुभवी स्पिनर जैक लीच (Jack Leach) पूरे दौरे से बाहर हो गए हैं। गौरतलब है कि लीच को भारत के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान घुटने में इंजरी हुई थी, जिसकी वजह से वह विशाखापट्टनम में हुए दूसरे टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं ले पाए थे। (पढ़ें पूरी खबर)
2) सौरव गांगुली के आंखों के सामने हुआ उनके घर में चोरी, चोर उड़ा ले गए उनका 1.6 लाख का फोन
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के साथ हाल ही में एक दुखद घटना हुई। दरअसल कोलकाता स्थित उनके घर से उनका फोन चोरी हो गया। यह घटना तब चर्चा में आई जब गांगली ने शनिवार को ठाकुरपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। सौरव गांगुली ने पुलिस के सामने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि फोन में कुछ निजी जानकारी है और अधिकारियों से गुजारिश की है कि इसका कोई दुरुपयोग नहीं हो। (पढ़ें पूरी खबर)
3) IND vs ENG: आशा है कि विराट कोहली और उनका परिवार ठीक है: क्रिस वोक्स
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स (Chris Woakes) ने भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर बड़ा बयान दिया है। वोक्स का कहना है कि उन्हें आशा है कि विराट कोहली और उनका परिवार इस समय ठीक है। गौरतलब है कि समय भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। (पढ़ें पूरी खबर)
4) रणजी ट्रॉफी 2024: राहुल तेवतिया ने जड़ा इस टूर्नामेंट का अपना पहला शतक
इस समय रणजी ट्रॉफी 2024 सीजन में एलीट ग्रुप A में हरियाणा और झारखंड के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में हरियाणा की ओर से राहुल तेवतिया और अंकित कुमार ने पहली पारी में शानदार शतक जड़ा। राहुल तेवतिया ने अपने रणजी संस्करण का पहला शतक झारखंड के खिलाफ जड़ा। राहुल ने इस मैच में 212 गेंदों में 24 चौके और एक छक्के की मदद से 144 रन बनाए। (पढ़ें पूरी खबर)
5) ‘यही वह समय या दिन है जब मेरे माता-पिता ने’- जर्सी नंबर 7 को लेकर MS Dhoni ने किया बड़ा खुलासा
धोनी और नंबर 7 का कनेक्शन कितना गहरा है ये आप सबलोग बहुत अच्छे से जानते होंगे। एमएस धोनी ने भारत को 2007 (टी20) और 2011 (वनडे) में वर्ल्ड कप जीत दिलाई। भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। उनकी विरासत का सम्मान करते हुए, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दिसंबर 2023 में नंबर 7 जर्सी को रिटायर कर दिया, जिससे क्रिकेट इतिहास में विकेटकीपर बल्लेबाज की जगह पक्की हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)
6) IND vs ENG 2024: जेम्स एंडरसन को अद्भुत और जसप्रीत बुमराह को सनकी बता रहे हैं माइकल क्लार्क
England’s Test tour of India 2024, IND vs ENG: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क (Michael Clarke) ने इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) और भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की जारी भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में शानदार गेंदबाजी के लिए जमकर तारीफ की। (पढ़ें पूरी खबर)
7) IND vs ENG: “यदि राहुल उपलब्ध नहीं हैं, तो आप सरफराज खान को डेब्यू करते हुए देख सकते हैं”- आकाश चोपड़ा
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया की प्लेइंग कॉम्बिनेशन को लेकर बड़ा बयान दिया है। चोपड़ा का मानना है कि अगर केएल राहुल फिट नहीं हो पाते हैं तो राजकोट में होने वाले तीसरे टेस्ट में सरफराज खान को पदार्पण करते हुए देखते हैं। सेलेक्टर्स ने शनिवार, 10 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। (पढ़ें पूरी खबर)
8) IND vs ENG: “मुझे उम्मीद थी कि मुझे मौका मिलेगा लेकिन इतनी जल्दी मिलेगा….”- आकाश दीप
भारतीय टीम इस वक्त इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। अब तक दो टेस्ट मैचों में बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम के खिलाफ संघर्ष करने के बाद, BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ बचे हुए तीन टेस्ट मैचों के लिए भारत की टीम की घोषणा की। बचे हुए तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में एक नया नाम तेज गेंदबाज आकाश दीप का था, जिन्हें अवेश खान की जगह शामिल किया गया था। (पढ़ें पूरी खबर)
9) IND vs ENG: 3 मुख्य कारण आखिर क्यों श्रेयस अय्यर को बचे हुए 3 टेस्ट से बाहर करना टीम मैनेजमेंट के लिए हो सकता है गलत साबित
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैच की टेस्ट सीरीज के बचे हुए तीन टेस्ट के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। बचे हुए तीन टेस्ट के लिए भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर को जगह नहीं मिली है। बता दें, श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन पहले दो टेस्ट में इतना अच्छा नहीं रहा था। (पढ़ें पूरी खबर)
10) इन दिनों अपने पुराने दोस्तों के संग काफी वक्त बिता रहे हैं माही, अबकी बार मिले टीम इंडिया के ओल्ड सुपरस्टार्स से
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की एक फोटो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वह भारतीय क्रिकेट टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि साल 2020 में क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद अब धोनी सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। (.)