आपके प्यारे सूर्यकुमार यादव वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जनाब को IPL जो खेलना है
कुछ समय पहले ही हुई थी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की सर्जरी।
अद्यतन - Feb 16, 2024 5:15 pm

हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, शमी ये वो सब नाम है, जो चोट के कारण इन दिनों क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। वहीं इस लिस्ट से SKY और हार्दिक की IPL के जरिए वापसी होगी, जिसके लिए ये दोनों ही खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जिसका नजारा हाल ही में सूर्यकुमार यादव की इंस्टा स्टोरी पर देखने को मिला है।
टेस्ट मैच पर लगातार नजर है सूर्यकुमार यादव की
भले ही सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है, लेकिन उसके बाद भी इस खिलाड़ी की टेस्ट सीरीज पर लगातार नजर है। जहां इस खिलाड़ी ने हाल ही में बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और सरफराज को डेब्यू की बधाई इंस्टा स्टोरी के जरिए दी थी, तो अश्विन के 500 विकेट पूरे होने पर भी SKY ने इंस्टा स्टोरी लगाई थी और साथ ही वो हर खिलाड़ी की सफलता का जश्न मनाते हैं।
सूर्यकुमार यादव IPL से पहले कैसे भी फिट होना चाहते हैं बस
*कुछ समय पहले ही हुई थी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की सर्जरी।
*जिसके बाद SKY अब अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं इन दिनों।
*SKY ने साइकिलिंग करते हुए अपनी एक वीडियो इंस्टा स्टोरी पर लगाई।
*पहले से काफी ज्यादा फिट नजर आ रहा है अब ये खिलाड़ी।
ये तस्वीरें सूर्यकुमार यादव के इंस्टा स्टोरी वीडियो से ली गई है

हार्दिक भी तैयारी शुरू कर चुके हैं IPL 2024 की
SKY का टेस्ट करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया था
जी हां, सूर्यकुमार ने 1 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन SKY का वो पहला और आखिरी टेस्ट मैच बनकर रह गया। उसके बाद SKY को टेस्ट क्रिकेट में कभी भी मौका नहीं मिला, साथ ही वो खुद को वनडे क्रिकेट में भी साबित नहीं कर पाए। SKY का बल्ला सिर्फ और सिर्फ टी20 इंटरनेशनल में ही चला, जहां उन्होंने टीम इंडिया से खेलते हुए 4 शतक ठोक हैं इस प्रारूप में। इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के खिलाफ SKY शतक लगा चुके हैं टी20 क्रिकेट में।