बीच टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बुरी अपडेट
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर आ रही है अब कुछ बड़ी रिपोर्ट सामने।
अद्यतन - फरवरी 19, 2024 9:55 पूर्वाह्न

इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की गेंदबाजी को जसप्रीत बुमराह लीड कर रहे हैं, जहां शमी के ना होते हुए भी टीम के तेज गेंदबाज धाकड़ प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं अब तीसरा टेस्ट मैच खत्म होते ही बुमराह को लेकर ऐसी खबर आई है, जो आपको काफी निराश कर देगी।
इस वक्त सीरीज में जसप्रीत बुमराह के नाम हैं सबसे ज्यादा विकेट
जी हां, जसप्रीत बुमराह टीम के लिए हर मैच में लगातार विकेट चटका रहे हैं, ऐसे में सीरीज में इस समय उनके नाम सबसे ज्यादा विकेट है। भारतीय टीम के लिए रफ्तार के सौदागर ने अभी तक कुल 17 बल्लेबाजों को आउट किया है, इस दौरान बुमराह ने यॉर्कर गेंदों को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर इंग्लिश बल्लेबाजों को परेशान किया है।
अब जसप्रीत बुमराह को होना पड़ेगा टीम इंडिया से बाहर
*तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर आ रही है अब कुछ बड़ी रिपोर्ट सामने।
*रिपोर्ट के अनुसार बुमराह को दिया जा सकता है चौथे टेस्ट मुकाबले से आराम।
*टीम इंडिया के साथ रांची नहीं जाएंगे बुमराह, अहमदाबाज जाएगा ये तेज गेंदबाज।
*Workload Management के तहत दिया जा रहा है इस खिलाड़ी को आराम।
टीम इंडिया की जीत के बाद जसप्रीत बुमराह का सोशल मीडिया पोस्ट
तीसरा टेस्ट मैच जीतने के बाद कुछ ऐसा था टीम इंडिया का जोश
मुकेश कुमार फिर टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे
एक और बुमराह को चौथे टेस्ट मैच से आराम दिया जाएगा, तो दूसरी ओर मुकेश कुमार एक बार फिर से टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे। दरअसल, मुकेश को रणजी ट्रॉफी के मैच के लिए टीम से रिलीज किया गया था, जहां उन्होंने बंगाल से खेलते हुए धमाकेदार गेंदबाजी की थी। जिसके बाद उनकी चौथे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में वापसी होगी, इससे पहले सिराज को भी कुछ इस तरह आराम दिया गया था और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेला था। वैसे टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा।