फरवरी 29 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - फरवरी 29, 2024 5:26 अपराह्न

1) IND vs ENG, 5th Test: धर्मशाला टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान, केएल राहुल बाहर, बुमराह की हुई वापसी
IND vs ENG, 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। सीरीज के चौथे मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज टीम इंडिया ने 3-1 से सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है। पांचवें टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया अपना शानदार खेल बरकरार रखना चाहेगी। बीसीसीआई ने धर्मशाला टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। (पढ़ेंं पूरी खबर)
2) ईशान-चहल-अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हटाने जाने पर हर्षा भोगले ने कहा- “जब जडेजा और गांगुली ऐसा कर सकते हैं, तो ये स्टार्स क्यों नहीं?”
भारत के जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले (Harsha Bhogle) ने हाल ही में 2023-24 सीजन के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा जारी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर अपना मत शेयर किया है। BCCI के अनुरोध, सख्त रुख और औपचारिक बातचीत को ईशान किशन (Ishan Kishan) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने गंभीरता से लिया और दोनों ने इसकी कीमत चुकाई, क्योंकि उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं किया गया। (पढ़ें पूरी खबर)
3) Marais Erasmus ने इंटरनेशनल अंपायरिंग करियर को कहा अलविदा
साउथ अफ्रीका के अनुभवी अंपायर मराइस एरासमस (Marais Erasmus) ने अब अपने अंपायरिंग क्रिकेट करियर को अलविदा कहने का फैसला किया है। बता दें कि 29 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद, वह अपने इंटरनेशनल अंपायरिंग करियर को अलविदा कहने वाले हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
4) WPL 2024: 3 रिकाॅर्ड जो यूपी वाॅरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच में देखने को मिले
महिला प्रीमियर लीग के जारी सीजन का छठा मैच कल 28 फरवरी, बुधवार को यूपी वाॅरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच देखने को मिला। बता दें कि इस मैच में वाॅरियर्स ने बड़ा उलटफेर करते हुए मुंबई पर 7 विकेट से जीत हासिल की है। बता दें कि टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 161 रन बनाए। (पढ़ें पूरी खबर)
5) PSL 2024: कायरन पोलार्ड का कैच लेने के लिए एलेक्स हेल्स और शादाब खान ने जोखिम में डाली अपनी जान
Pakistan Super Kings 2024: पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर शादाब खान (Shadab Khan) और इंग्लैंड के स्टार एलेक्स हेल्स (Alex Hales) की जान कराची किंग्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच 28 फरवरी को खेले गए एक पाकिस्तान सुपर लीग 2024 (PSL 2024) मैच के दौरान जोखिम में पड़ गई थी। (पढ़ें पूरी खबर)
6) WPL 2024: लेडी बाहुबली बनकर पिच पर फैन से भिड़ गई एलिसा हीली, कुछ इस तरह से सिखाया सबक
वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 में कल (28 फरवरी) रात मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में यूपी वॉरियर्स की कप्तानी एलिसा हीली कर रही थी। उन्होंने बुधवार 28 फरवरी को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ कुछ ऐसा कर दिया, जिसके लिए उनकी तारीफ हो रही है।(पढ़ें पूरी खबर)
7) IND vs ENG: केएल राहुल धर्मशाला टेस्ट मैच से बाहर! इस कर्नाटक के बल्लेबाज को मिलेगा डेब्यू का मौका
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में पहले ही 3-1 की अजेय बढ़त लेने के बाद, भारत 07 मार्च से धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुरू होने वाले आखिरी टेस्ट में अपने प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकता है। सीरीज में अब तक पहले ही चार प्लेयर्स डेब्यू कर चुके हैं, ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट पांचवां डेब्यू कैप देवदत्त पडिक्कल को सौंप सकता है।(पढ़ें पूरी खबर)
8) तकनीकी खामी की वजह से आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान की ओर से खेलने लगे Babar Azam
आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच इस समय एकमात्र टेस्ट मैच अबू धाबी में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में एक तकनीकी खामी की वजह से पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की फोटो नजर आई, जिसके बाद लोग अटकलें लगाने लगे क्या बाबर ने अफगानिस्तान की ओर से खेलना शुरू कर दिया है? (पढ़ें पूरी खबर)
9) BCCI टेस्ट और फर्स्ट क्लास मैचों की फीस में करने जा रहा है तीन गुना इजाफा, 15 करोड़ तक…..!
भारतीय क्रिकेट में इन दिनों बदलाव का दौर जारी है। दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) कथित तौर पर खिलाड़ियों के लिए रेड-बॉल क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए टेस्ट और फर्स्ट-क्लास मैचों के लिए मैच फीस को तीन गुना करने पर विचार कर रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट मुताबिक, बोर्ड ने इसके लिए कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर से भी चर्चा की है।(पढ़ें पूरी खबर)
10) “अगर ऐसा हुआ तो भारतीय क्रिकेट को मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा”- ईशान और अय्यर के बाहर होने पर इरफान पठान का ट्वीट
स्टार क्रिकेटर ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हटा दिया गया है। इन दोनों प्लेयर्स को लेकर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान ने एक ट्वीट किया जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीसीसीआई ने हाल ही में 2023-24 सीजन के लिए कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, और घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने के कारण किशन-अय्यर को सूची में शामिल नहीं किया गया।(पढ़ें पूरी खबर)