WPL 2024: 3 रिकाॅर्ड जो यूपी वाॅरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स मैच में देखने को मिले - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024: 3 रिकाॅर्ड जो यूपी वाॅरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स मैच में देखने को मिले

यूपी ने 6 विकेट से मैच को किया अपने नाम

UP Warriorz vs Gujarat Giants, 8th Match (Image Credit- Twitter X)
UP Warriorz vs Gujarat Giants, 8th Match (Image Credit- Twitter X)

जारी महिला प्रीमियर लीग का 8वां मैच कल 1 मार्च को यूपी वाॅरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में यूपी ने ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस के हरफनमौला खेल की बदौलत मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया।

मैच के बारे में बात करें तो गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। तो वहीं यूपी ने इस टारगेट को 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। यूपी के लिए ग्रेस हैरिस ने 60* रनों की नाबाद पारी खेली। इसके साथ ही इस मैच में तीन खास रिकाॅर्ड भी देखने को मिले। आइए इन रिकाॅर्ड्स के बारे में जानते हैं-

3. ग्रेस हैरिस यूपी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनी

Grace Harris
Grace Harris

बता दें कि गुजरात जायंट्स के खिलाफ इस मैच में ग्रेस हैरिस ने 33 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 60 रनों की पारी खेली। साथ ही इस स्कोर के साथ वह महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं।

ऑस्ट्रेलिया की इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने यूपी के लिए कुल 9 मैचों में 166.52 के स्ट्राइक रेट से कुल 383 रन बनाए हैं। तो वहीं ग्रेस ने इस मामले में यूपी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली एलिसा हीली को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने यूपी के लिए 13 मैचों में 337 रन बनाए हैं।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp