WPL 2024: भले ही गुजरात ने अभी तक एक भी मैच न जीता हो लेकिन उन्हें हल्के में लेना सही नहीं होगा: जेस जोनासन - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024: भले ही गुजरात ने अभी तक एक भी मैच न जीता हो लेकिन उन्हें हल्के में लेना सही नहीं होगा: जेस जोनासन

महिला प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स इस समय पहले स्थान पर है।

Jes Jonassen (Pic Source-Twitter)
Jes Jonassen (Pic Source-Twitter)

महिला प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक दिल्ली कैपिटल्स टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम के खिलाड़ियों ने अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मैच हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने काफी अच्छी वापसी की और लगातार दो मैच जीते।

महिला प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स इस समय पहले स्थान पर है। वहीं गुजरात जायंट्स की बात की जाए तो टीम का प्रदर्शन अभी तक इस सीजन में काफी निराशाजनक रहा है। उन्होंने अभी तक तीन मैच खेले हैं और तीनों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की बेहतरीन ऑलराउंडर जेस जोनासन का मानना है कि भले ही गुजरात जायंट्स ने अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है लेकिन उन्हें हल्के में लेना सही नहीं होगा। उनके मुताबिक गुजरात टीम के पास कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं जो कभी भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को मैच जिता सकते हैं।

बता दें, जेस जोनासन ने अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ काफी अच्छा ऑलराउंड प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने पहले 16 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 36* रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और फिर गेंदबाजी से चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट झटके।

आरसीबी के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद जेस जोनासन ने कहा कि, ‘इस मैच में दर्शकों की आवाज इतनी तेज थी कि मैंने ऐसा पहले कभी भी अनुभव नहीं किया है। जब मैं बल्लेबाजी कर रही थी तब मुझे कुछ अच्छी गेंदे खेलने को मिली जिसमें मैंने आक्रामक शॉट्स खेले। काफी अच्छा लग रहा है कि मैंने अपनी टीम के लिए कुछ विकेट भी झटके। आने वाले मैच में भी मैं अपने प्रदर्शन को जारी रखना चाहूंगी।’

गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच को लेकर जेस जोनासन ने अपना पक्ष रखा

बता दें, दिल्ली कैपिटल्स को अब अपना अगला मुकाबला गुजरात जायंट्स के खिलाफ 3 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलना है। इस मैच को लेकर अनुभवी ऑलराउंडर ने आगे कहा कि, ‘भले ही गुजरात ने अभी तक एक भी मैच न जीता हो लेकिन उन्हें हल्के में लेना सही नहीं होगा। उनके पास कई बेहतरीन टैलेंटेड खिलाड़ी हैं।

उनमें से कुछ ऐसे भी खिलाड़ी है जो ऑस्ट्रेलिया के हैं। मुझे पता है कि यह खिलाड़ी कितने आक्रामक हो सकते हैं। हालांकि मैं यही कोशिश करुंगी कि दिल्ली कैपिटल्स इस मैच को भी अपने नाम करें।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?