WPL 2024: तीन रिकॉर्ड्स जो RCB बनाम MI मैच के दौरान टूट सकते है
मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक तीन मैच खेले हैं जिसमें से दो में टीम ने जीत दर्ज की है और एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
अद्यतन - Mar 2, 2024 2:28 pm

महिला प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत हो चुकी है और अभी तक इस सीजन में कई बेहतरीन मैच खेले जा चुके हैं। महिला प्रीमियर लीग 2024 का 9वां मुकाबला आज यानी 2 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक तीन मैच खेले हैं जिसमें से दो में टीम ने जीत दर्ज की है और एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस इस समय अंक तालिका में चौथे पायदान पर हैं।
वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी अभी तक इस सीजन में तीन मैच खेले हैं जिसमें से दो में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि एक में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। आरसीबी इस सीजन की अंक तालिका में दूसरे पायदान पर हैं। उनका नेट रन रेट मुंबई इंडियन से काफी अच्छा है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन रिकॉर्ड्स के बारे में जो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस मैच में टूट सकते हैं।
1- स्मृति मंधाना महिला प्रीमियर लीग 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर आ सकती है

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना के लिए अभी तक यह सीजन काफी अच्छा रहा है। अपने पिछले मुकाबले में स्मृति मंधाना ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतक जड़ा था। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा था और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया था।
हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा था। स्मृति मंधाना ने अभी तक इस सीजन में तीन मैच में 43.33 के औसत से 130 रन बनाए हैं। वो इस समय इस सीजन की अंक तालिका में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर है। अगर वो मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 रन और बना लेती है तो इस लिस्ट में अनुभवी सलामी बल्लेबाज पहले स्थान पर पहुंच जाएंगी।