शुभमन गिल ने पकड़ा बेन डकेट का बेहतरीन कैच

IND vs ENG: शुभमन गिल बने ‘सुपरमैन’, पीछे भागते हुए हवा में उड़कर पकड़ा शानदार कैच, देखें VIDEO

धर्मशाला टेस्ट की पहली पारी में 27 रन बनाकर आउट हुए बेन डकेट।

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X)
Shubman Gill (Image Credit- Twitter X)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। बेन स्टोक्स का यह फैसला शुरुआती एक घंटे में सही साबित होता हुआ नजर आया। उनके सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की।

बेन डकेट और जैक क्रॉली की बल्लेबाजी को देखकर ऐसा लग रहा था कि दोनों बल्लेबाज टीम को एक मजबूत शुरुआत देंगे। ऐसे में टीम इंडिया एक विकेट की तलाश कर रही थी। टीम इंडिया को पहली सफलता कुलदीप यादव ने दिलाई। उन्होंने बेन डकेट को आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया।

कुलदीप के इस विकेट में सबसे अहम योगदान शुभमन गिल का भी रहा। दरअसल 18वें की आखिरी गेंद पर बेन डकेट ने बड़ा शॉट खेलना का प्रयास किया और गेंद हवा में चली गई, इस कैच को पकड़ने के लिए शुभमन गिल जो कवर्स पर फील्डिंग कर रहे थे वो अपनी पीछे की तरफ भागे और लगभग 10-15 मीटर की एरिया को कवर करके उन्होंने एक शानदार कैच पकड़ा। सोशल मीडिया पर उनके इस कैच की खूब तारीफ हो रही है।

यहां देखिए शुभमन गिल के कैच का वो वीडियो

मैच की बात करें तो इस वक्त इंग्लैंड की तरफ से ओली पॉप और जैक क्रॉली बल्लेबाजी कर रहे हैं और टीम का स्कोर 91/1 है। ऐसे में अगर इंग्लैंड को अब पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करना है तो इन दोनों बल्लेबाजों को यहां से बड़ी पारी खेलनी होगी।

पांचवें टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टली, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन और शोएब बशीर

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जड़ेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह

close whatsapp