IPL 2024: DC के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, Rishabh Pant ने पास किया फिटनेस टेस्ट, लेकिन...... - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: DC के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, Rishabh Pant ने पास किया फिटनेस टेस्ट, लेकिन……

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी, बेंगलुरु में ऋषभ पंत ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है।

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter)
Rishabh Pant (Image Credit- Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स कैंप से बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बता दें, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी, बेंगलुरु में ऋषभ पंत ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है।

सूत्र के IANS को बताया कि ने ऋषभ पंत ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वो राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से 2 से 3 दिन पहले निकल चुके हैं। बता दें, ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में भाग नहीं ले पाए थे। दरअसल 2022 के दिसंबर महीने में ऋषभ पंत एक कार हादसे का शिकार हो गए थे। उसके बाद से ही उन्होंने क्रिकेट से पूरी तरह से दूरी बना ली थी।

हालांकि इस समय ऋषभ पंत पूरी तरह से फिट है और इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। यही नहीं ऋषभ पंत को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी करते हुए भी देखा जा सकता है। दिल्ली कैपिटल्स ने इस बात की घोषणा काफी पहले ही कर दी थी।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की जब नीलामी हुई थी तब ऋषभ पंत को भी ऑक्शन टेबल में देखा गया था। हालांकि ऋषभ पंत को एक बल्लेबाज के रूप में आगामी सीजन में खेलते हुए देखा जाएगा जबकि विकेटकीपिंग का जिम्मा उनको नहीं दिया गया है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे ऋषभ पंत

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के पहले 21 मैच के शेड्यूल की घोषणा हो चुकी है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो टीम अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली में खेलेगी।

डेविड वॉर्नर की कप्तानी में पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में टीम ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपने खेमे में शामिल किया है और उन्हें आगामी सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। ऋषभ पंत भी आगामी सीजन में अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?