धोनी ने गलतियां की है लेकिन रोहित पिछले 10 साल में एक भी गलती नहीं की- पार्थिव पटेल का हैरान करने वाला बयान
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17 संस्करणों में सबसे सफल फ्रेंचाइजी
अद्यतन - Mar 20, 2024 5:46 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17 संस्करणों में सबसे सफल फ्रेंचाइजी, मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच अब तक एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिले हैं। दोनों फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा और एमएस धोनी की कप्तानी में पांच-पांच खिताब हासिल किए हैं। जैसे-जैसे 2024 का सीजन नजदीक आ रहा है, सभी की निगाहें इन दो दिग्गजों पर हैं।
धोनी संभावित रूप से अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेलेंगे जबकि मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक को टीम का कप्तान बनाया है। भारत के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने हाल ही में एक साहसिक दावा किया, जिसमें कहा गया कि जहां धोनी ने तनावपूर्ण आईपीएल खेलों के दौरान गलतियां की हैं, वहीं रोहित शर्मा पिछले कुछ वर्षों में अपने निर्णय लेने के दौरान काफी सफल हुए हैं।
कभी-कभी गलत निर्णय या भूल हो जाती है: पार्थिव पटेल
पार्थिव ने जियो सिनेमा पर बताया, “धोनी ने पवन नेगी को ओवर देने जैसी गलतियां की हैं, लेकिन अगर आप रोहित को देखेंगे तो आपको कभी कोई गलती नजर नहीं आएगी। प्रक्रिया को सरल रखने की सलाह धोनी देते हैं लेकिन हम रोहित उसका सही तरीके से उपयोग रोहित शर्मा करते हैं।”
वहीं रोहित को लेकर पार्थिव ने कहा कि, “जब कोई तनावपूर्ण मैच होता है, तो कभी-कभी गलत फैसले या गलतियां हो जाती हैं। लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी की पहचान यह है कि पिछले 10 वर्षों में, आपको याद नहीं है कि उन्होंने कोई गलती की हो।”
पार्थिव पटेल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि जो बात सबसे अहम है, वो ये है कि रोहित अपने खिलाड़ियों को सपोर्ट करते हैं। इसके सबसे बड़े उदाहरण हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी हैं। बुमराह मुंबई इंडियंस के सेटअप में 2014 में आए थे 2015 तक उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था।
इतना ही नहीं आधे सीजन के बाद उनको वापस भी भेजना पड़ गया था। लेकिन रोहित शर्मा को उनकी काबिलियत पर भरोसा था, और 2016 से बुमराह का प्रदर्शन जबर्दस्त रहा। इसी तरह से हार्दिक पांड्या 2015 में आया और इसके बाद लोकप्रिय हुआ। 2016 सीजन हार्दिक पांड्या का अच्छा नहीं रहा था, लेकिन इस फ्रेंचाइजी टीम ने उसका साथ नहीं छोड़ा और बाद में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के लिए मैच विनर भी साबित हुआ।