धोनी ने उम्र के मामले में लगा लिया है Reverse Gear, फैन्स को याद आ गया 2007 वाला माही
CSK के कप्तान धोनी की नई तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी।
अद्यतन - मार्च 21, 2024 1:12 अपराह्न

अपनी बढ़ती उम्र के साथ CSK के कप्तान धोनी सुपर फिट होते जा रहे हैं, साथ ही माही फिटनेस के मामले में किसी भी युवा खिलाड़ी को टक्कर देने का दम रखते हैं। अब इस बीच CSK के कप्तान की कुछ नई तस्वीरें सामने आई है, जिसे देख फैन्स को भी हैरानी है और उनको फिर से पुराने माही की याद आ गई है और अब ये तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल चुकी है हर जगह।
हर दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं धोनी
जी हां, IPL 2024 शुरू होने से पहले ही धोनी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, जिसका कारण है उनकी फिटनेस और लंबे बाल। जिसने फैन्स को क्रेजी कर दिया है, तो दूसरी ओर माही के फैन्स उन्हें लंबे बालों में बल्लेबाजी करते हुए देखने के लिए बेकरार है। वैसे अभ्यास सत्र से उनकी बल्लेबाजी के वीडियो आए हैं, लेकिन फैन्स को उन्हें मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए देखना है।
ये धोनी है या कोई हॉलीवुड का सुपर हीरो
*CSK के कप्तान धोनी की नई तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी।
*चश्मा लगाए और लंबे बालों के साथ फिल्मी हीरो लग रहे हैं माही।
*मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट Aalim Hakim ने दिया थाला को नया लुक।
*वहीं ये तस्वीरें देख फैन्स को याद आए गए 2007 वाले माही।
आपको बहुत पसंद आने वाली है धोनी की ये नई तस्वीरें
कप्तान साहब पोज भी कमाल के देते हैं बॉस
पहले मैच के लिए तैयार है CSK टीम
वहीं IPL 2024 का ओपनिंग मैच CSK और RCB के बीच खेला जाएगा, जहां इस मैच को लेकर दोनों टीमें तैयार हैं। वहीं इस अहम मैच से पहले CSK के साथ उनके प्रमुख ऑल राउंडर शिवम दुबे भी जुड़ गए हैं, जो नेट्स पर सुपर फिट नजर आ रहे हैं। साथ ही इस बार CSK टीम में कई सारे किवी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप 2023 मे दमदार प्रदर्शन किया था और उनसे CSK टीम को काफी उम्मीदें रहने वाली है इस बार के लीग में।